कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम ट्रेनर मोहम्मद दीपक से मुलाकात की. दीपक ने बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक मुस्लिम की दुकान के नाम बदलने के मामले में अकेले सामना किया था. राहुल गांधी ने दीपक के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए उन्हें भारत का हीरो बताया था.