पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में 6 लड़कियां हुईं घायल

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियां घायल (प्रतीकात्मक फोटो)

ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज जिले में रासगोविंदपुर इलाके के हृदानंद उच्च विद्यालय के लड़के और लड़कियों का 70 सदस्यीय समूह क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पुरी में पिकनिक मनाने आया है. ये लड़कियां उसी समूह का हिस्सा थीं. अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी दिन में समुद्र तट पर घूमने गए और घर लौटने की तैयारी करने से पहले शाम को पुरी मंदिर गए थे.

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं. मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ थी. घायल लड़कियों को  स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार करने वाले चिकित्सक ने कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: Mamata ने किसे बोला- आप मेरी हत्या करना चाहते हैं?
Topics mentioned in this article