एक-दूसरे को बदनाम न करें...ननद-भाभी की जंग पर दिल्ली हाईकोर्ट का फरमान, बिजनेसमैन संजय कपूर का प्रापर्टी विवाद गहराया

दिवंगत कारोबारी संजय कपूर की हजारों करोड़ रुपये के प्रापर्टी विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश आया है. हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर और मंदिरा कपूर से खुलेआम एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बचने को कहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Priya Kapur vs Mandira Kapur: प्रिया कपूर बनाम मंदिरा कपूर
नई दिल्ली:

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्ति विवाद को लेकर अदालत में खींचतान चल रही है. सास रानी कपूर, बहू प्रिया कपूर और ननद मंदिरा कपूर के अलावा संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी मामला दायर कर रखा है. दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और उनकी ननद मंदिरा के मामले में सुनवाई की. हाईकोर्ट ने दोनों से एक दूसरे को बदनाम करने से बचने को कहा है. हाईकोर्ट ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष गरिमा का सम्मान करेंगे. साथ ही अदालत ने प्रिया सचदेव कपूर के मानहानि के मामले में मंदिरा को नोटिस भी दिया. प्रिया कपूर ने मानहानि का दावा करते हुए केस दाखिल किया था और 20 करोड़ रुपये मांगे हैं.  

प्रिया कपूर बनाम मंदिरा कपूर

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत कारोबारी संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और उनकी बहन मंदिरा कपूर को एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने से परहेज करने का आदेश दिया है. जज ने कहा कि न्यायालय दोनों पक्षों से गरिमापूर्ण व्यवहार की आशा करता है.कोर्ट ने ने यह आदेश प्रिया कपूर द्वारा मंदिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई करते हुए पारित किया.

मानहानि मामले में नोटिस जारी

जस्टिस पुष्कर्ना ने मानहानि मामले में मंदिरा कपूर को नोटिस जारी कर अंतरिम राहत आवेदन पर पांच सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. आवेदन में प्रिया ने मंधिरा को उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है. पांच सप्ताह बाद मामले में फिर सुनवाई होगी. दोनों पक्षों को एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बयान देने में संयम बरतने का निर्देश दिया जाता है. कोर्ट केस की अगली सुनवाई 14 मई को करेगी.

करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी दायर किया है केस

बिजनेसमैन संजय कपूर के संपत्ति विवाद में संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली कोर्ट में आपराधिक मानहानि का भी केस दाखिल किया है. इसको लेकर 20 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है. पटियाला हाउस कोर्ट में दायर मामले में मंदिरा के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग की गई है. प्रिया कपूर और संजय कपूर की दूसरी पत्नी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच कानूनी लड़ाई में उलझी है.

ये भी पढ़ें - संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की लड़ाई के बीच, करिश्मा कपूर की सास ने लिया बड़ा एक्शन, बहू प्रिया को भेजा समन

पॉडकास्ट में अपमान का आरोप

प्रिया कपूर का कहना है कि मंदिरा के पॉडकास्ट में उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमान झेलना पड़ा है. प्रिया कपूर ने अदालत से मांग की थी कि मंदिरा और पॉडकास्टर को कथित मानहानि करने वाला कंटेंट प्रकाशित करने या प्रसारित करने पर रोक लगाए. डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूदा कंटेंट हटाने का निर्देश भी दे.

Advertisement

ये भी पढ़ें - ननद-भाभी की जंग, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने ठोका 20 करोड़ का केस, करिश्मा कपूर के बच्चों का भी चल रहा मामला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader