33 minutes ago

PM Modi Speech : अपने राष्ट्र संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं यहां एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने आया हूं, खासकर इस देश की महिलाओं के लिए. इस देश का हर नागरिक देख रहा है कि महिलाओं की प्रगति किस प्रकार रुक गई है. हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए हैं. नारी शक्ति अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका. इसके लिए मैं देश की सभी माताओं और बहनों से क्षमा मांगता हूं. 

PM Modi Address to Nation :  देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन

Apr 18, 2026 21:18 (IST)

हमारा प्रयास थमेगा नहीं, हमारा आत्मबल अजेय : PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि आज मेरे देश की माताएं, बहनें, बेटियां... आप सभी दुखी हैं. मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं.  लेकिन हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, हमारा प्रयास थमेगा नहीं, हमारा आत्मबल अजेय है. हमारे पास आगे भी और मौके आएंगे. हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है.

Apr 18, 2026 21:07 (IST)

'नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है...'- PM मोदी का देश के नाम संबोधन

Apr 18, 2026 21:06 (IST)

‘कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है’- PM मोदी का देश के नाम संबोधन

Apr 18, 2026 21:06 (IST)

‘कांग्रेस खुद देश के अधिकांश हिस्सों में अपना वजूद खो चुकी है’- PM मोदी का देश के नाम संबोधन

Advertisement
Apr 18, 2026 21:03 (IST)

सहयोगी दल परिसीमन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परिसीमन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं. ये लोग विभाजन की आग को सुलगाना चाहते हैं क्योंकि बांटो और राज करो ये राजनीति कांग्रेस अंग्रेजों से विरासत में सीखकर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है. 

Apr 18, 2026 21:02 (IST)

कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी जैसे दल इसे मानने को तैयार नहीं हुए : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि परिसीमन से न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा और न किसी की भागीदारी कम होगी. सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में ही बढ़ेंगी. फिर भी कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी जैसे दल इसे मानने को तैयार नहीं हुए.

Advertisement
Apr 18, 2026 20:58 (IST)

यह मुद्दा क्रेडिट लेने का था ही नहीं : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की बहन‑बेटियां कांग्रेस की इस मानसिकता को करारा जवाब देंगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बिल के पास नहीं होने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं, जबकि यह मुद्दा क्रेडिट लेने का था ही नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने संसद में स्पष्ट कहा था कि आधी आबादी को इसका लाभ मिलने दीजिए, मैं विज्ञापन छपवाकर कांग्रेस को भी इसका श्रेय दे दूंगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर इस बिल को पास होने से रोका. 

Apr 18, 2026 20:55 (IST)

कांग्रेस ने भारत के विकास को बाधित करके रखा : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही पैटर्न रहा है, जब भी कोई सुधार आता है, तो झूठ बोलना और गलत नैरेटिव फैलाना. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी रवैये की वजह से भारत उन ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया, जिनका वह हकदार था. प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के समय कई देश भारत के साथ स्वतंत्र हुए थे, लेकिन वे आज हमसे आगे निकल गए. कांग्रेस ने हर सुधार को रोकने की कोशिश की और भारत के विकास को बाधित करके रखा.

Apr 18, 2026 20:50 (IST)

लोग महिलाओं की शक्ति को हल्के में ले रहे हैं : PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि संसद में कल नारी शक्ति वंदन संशोधन का विरोध करने वाली पार्टियों से मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं. ये लोग महिलाओं की शक्ति को हल्के में ले रहे हैं. वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की महिलाएं देश की हर घटना पर बारीकी से नजर रख रही हैं. वे उनके इरादों को समझती हैं और सच्चाई से भलीभांति परिचित हैं. इसलिए, विपक्ष को महिला आरक्षण का विरोध करके किए गए पाप का दंड अवश्य भुगतना पड़ेगा.

Apr 18, 2026 20:49 (IST)

महिलाओं के समर्थन में खड़े होने का अवसर खो दिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी दशकों पुरानी गलती को सुधारेगी, अपने पापों का प्रायश्चित करेगी. लेकिन कांग्रेस ने इतिहास रचने और महिलाओं के समर्थन में खड़े होने का अवसर खो दिया. देश के अधिकांश क्षेत्रों में कांग्रेस का अस्तित्व ही खो गया है. एक परजीवी की तरह, कांग्रेस क्षेत्रीय दलों का सहारा लेकर अपना अस्तित्व बनाए रखती है. लेकिन कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को मजबूत होते देखना भी नहीं चाहती. इसलिए, उसने कई क्षेत्रीय दलों को इस संशोधन का विरोध करने के लिए उकसाकर उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने की राजनीतिक साजिश रची.

Advertisement
Apr 18, 2026 20:47 (IST)

आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी. इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है. जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे. 

Apr 18, 2026 20:45 (IST)

'हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है'- PM मोदी का देश के नाम संबोधन

Advertisement
Apr 18, 2026 20:45 (IST)

राष्ट्र कल्याण हमारी प्राथमिक : नरेंद्र मोदी

अपने राष्ट्र संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र कल्याण हमारी प्राथमिकता है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए राजनीतिक लाभ राष्ट्र कल्याण से भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, तो देश की महिलाओं को इसका बोझ उठाना पड़ता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ. देश की 'नारी शक्ति' को कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का बोझ उठाना पड़ा.

Apr 18, 2026 20:43 (IST)

ये लोग देश के संविधान के अपराधी हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग देश के संविधान के अपराधी हैं. विपक्ष ने हमेशा ही महिला आरक्षण को रोकने का षड्यंत्र किया है. इस बार भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक के बाद एक बहानों का सहारा लिया. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इन दलों ने भारत की नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है.

Apr 18, 2026 20:42 (IST)

हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है : PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है. लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सबकुछ हो जाता है. दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है. इस बार भी यहीं हुआ. कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है. 

Apr 18, 2026 20:38 (IST)

नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती. महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी उन्हें सज़ा जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संविधान निर्माताओं का भी अपमान किया है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सदन में नारी शक्ति वंदन संशोधन ऐसा प्रस्ताव था, जिसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ था.

Apr 18, 2026 20:34 (IST)

यह नारी के सम्मान पर सीधी चोट थी : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर टिकी थी. मुझे भी बहुत दुख हुआ. जब नारी हित का प्रस्ताव गिराया गया, तो सपा, कांग्रेस और डीएमके के नेता तालियां बजा रहे थे, मेज थपथपा रहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नारी के सम्मान पर सीधी चोट थी.

Apr 18, 2026 20:32 (IST)

महिलाओं के सपने को कुचल दिया : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश के महिलाओं के सपने को कुचल दिया. इसलिए मैं देश के माताओं-बहनों से क्षमाप्राथी हूं.  

Apr 18, 2026 20:04 (IST)

PM Modi LIVE: थोड़ी देर में PM मोदी का संबोधन

थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम महत्वपूर्ण संबोधन करने वाले हैं. रात 8:30 बजे होने वाले इस संदेश पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. 

Apr 18, 2026 19:04 (IST)

PM मोदी ने कब-कब राष्ट्र को किया संबोधित?

● प्रधानमंत्री ने 21 सितंबर 2025 को जीएसटी रिफॉर्म लागू होने को लेकर देश को संबोधित किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि कल, नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे.

● पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोटों की नोटबंदी करने की घोषणा की थी.

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2016 को नए साल की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया था. तब पीएम ने गरीब नागरिकों और किसानों के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी.

●  पीएम मोदी ने 27 मार्च 2019 को भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद देश को संबोधित किया था. फिर, 8 नवंबर 2019 को पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सरकार के फैसले का समर्थन किया था.

● पीएम मोदी ने 9 नवंबर 2019 को राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश को संबोधित करते हुए शांति, सद्भाव और एकता की अपील की थी. 

● 19 मार्च 2020 को पीएम ने देश को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी. 

● 24 मार्च 2020 को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कॉविड-19 लॉकडाउन और उसके बाद के विस्तार की घोषणा की थी. इसके अलावा कई और मौकों पर पीएम ने देश को संबोधित किया है.

Featured Video Of The Day
PM Modi to Address Nation: आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM Modi | Breaking News