- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे जेवर में करेंगे
- इस एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन 24 साल के इंतजार के बाद होने जा रहा है
- प्रशासन का दावा है कि उद्घाटन कार्यक्रम में दो लाख लोगों के जुट सकते हैं, जिनमें किसान और युवा सबसे ज्यादा हैं
देश का 24 साल का इंतजार आज खत्म होने को है. आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है.पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. वह सुबह 11.30 बजे जेवर पहुंचेंगे. इसे लेकर खास इंतजार किए गए हैं. तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. तैयारियां कैसी हैं, इस बात का जायजा लेने के लिए एनडीटीवी की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है.
एनडीटीवी की रिपोर्टर मीनाक्षी कंडवाल ने तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि उद्घाटन और पीएम मोदी की रैली की तैयारियां बहुत ही जबदस्त की गई हैं. हो भी क्यों नहीं, नोएडा के लोगों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं. पीएम मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा स्थल पर जबरदस्त भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है. एक तरफ पीएम मोदी तो दूसरी तरफ सीएम योगी का कटआउट रैली स्थल पर लगा है. ये इंतजार 24 साल पुराना है, जो अब खत्म हो गया है. साल 2018 में जेवर एयरपोर्ट को इसे मंजूरी मिली थी. कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई. लेकिन अब आखिरकार तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पहले फेज का उद्घाटन हो रहा है.
ये भी पढ़ें- 10 मिनट में चेक-इन, ऐप पर लगेज की ट्रैकिंग, यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट में मिलेंगी ये 10 नायाब तोहफे | LIVE अपडेट्स
पीएम मोदी की रैली के लिए 2 लाख लोगों के जुटने का दावा
यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की दिखाई दे रही है. प्रशासन का दावा है कि यहां पर आज 2 लाख लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए जुटेंगे. इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद होंगे. अलग-अलग क्षेत्रों से किसान पीएम मोदी को सुनने आ रहे हैं. युवाओं को और स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया गया है.
बीजेपी जब डबल इंडन की बात करती है तो इसे ऐसे समझिए कि एक तरफ बनारस का विकास होता है. अयोध्या में राम मंदिर बनता है तो दूसरी तरफ एयरपोर्ट. अटल बिहारी से लेकर नरेंद्र मोदी के दौर तक, बीजेपी सरकार में खासकर सड़कों की कनेक्टविटी को हमेशा फोकस में रखा गया है. आज यहां से एक ऐसी स्वर्णिम आधारशिला रखी जा रही है, जो यहां से अगले 20 सालों क विकास की गाथा को लिखेगी.
ग्लोबल एविएशन हब बनाने का लक्ष्य
जेवर एयरपोर्ट की बात करें तो बात सिर्फ नोएडा की नहीं है विजन ये था कि किस तरह से यह ग्लोबल एविएशन हब बनेगा. आज उसकी औपचारिक शुरुआत हो रही है. क्यों कि पहले फेज का उद्घाटन हो रहा है. दिल्ली के वो लोग जो पालम एयरपोर्ट जाने के लिए मजबूर थे, उनको भी अब यहां से फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी. आज एयरपोर्ट की पहली झलक देखने को मिलेगी. हालांकि पीएम मोदी तस्वीरें पहले ही शेयर कर चुके हैं.
जेवर एयरपोर्ट से किसे होगा फायदा?
आईजीआई और हिंडन एयरपोर्ट तो पहले से ही हैं. लेकिन जेवर एयरपोर्ट खुलने से दिल्ली के पूर्वी इलाके और नोएडा से सटे ग्रेटर नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगगढ़, बुलंदशहर समेत इन सब इलाकों के लिए बहुत बड़ी सुविधा हो जाएगी.
जेवर के पहले फेज का लोकर्पण इसलिए अहम है, क्यों कि इसकी कनेक्टिविटी बहुत बढ़िया है. एक तरफ यमुना एक्सप्रेसवे है, फिर इसे पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. फिर इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. कनेक्टिविटी का एक बड़ा हब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा.













