लोकसभा में महिलाओं के लिए तिहाई आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हुआ. संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जिससे विधेयक अधूरा रह गया. संसद में परिसीमन विधेयक 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक 2026 भी चर्चा के बाद आगे नहीं बढ़ सके.