लेंसकार्ट की ड्रेस कोड पॉलिसी में बिंदी, तिलक, कलावा और सिंदूर लगाने पर बैन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद है. कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल ने विवादित ड्रेस कोड पर दो पोस्ट में सफाई दी है. लेकिन पीयूष बंसल के दोनों पोस्ट में विरोधाभास होने से लोगों में कंफ्यूजन बढ़ा है.