खास बातें
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक लापता लड़की की संदिग्ध रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया।
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक लापता लड़की की संदिग्ध रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने बताया कि ऐलउ क्षेत्र 10 साल की यह बच्ची शनिवार शाम को लापता हो गई थी। परिजन ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह कुछ ग्रामीणों ने उस बच्ची का शव एक तालाब के पास देखा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सिंह ने बताया कि इस वारदात में बलात्कार के बाद हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।