नोएडा हिंसा मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, UP STF ने तमिलनाडु से पकड़ा

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. मास्टरमाइंड गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी एसटीएफ ने नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मुख्य मास्टरमाइंड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है.
  • गिरफ्तार आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से पकड़कर नोएडा लाया गया है.
  • आदित्य आनंद अल्ट्रा लेफ्ट संगठन से जुड़ा हुआ है और प्रदर्शन भड़काने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, आदित्य आनंद अल्ट्रा लेफ्ट संगठन से जुड़ा हुआ है और प्रदर्शन को भड़काने में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

इधर. नोएडा में अब हालात सामान्य हो गए हैं, हालांकि सुरक्षा अभी भी कड़ी है. पुलिस ने सेक्टर-आधारित तैनाती योजना के तहत फ्लैग मार्च किए हैं और गश्त बढ़ा दी है. औद्योगिक इकाइयों में काम फिर से शुरू हो गया है और मजदूर काम पर लौट आए हैं. इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है और भविष्य के विवादों को सुलझाने के लिए एक 'वेज बोर्ड' बनाने का प्रस्ताव रखा है.

पुलिस ने दोहराया है कि हिंसा, तोड़फोड़ या सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने बताया कि 'सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम' के प्रावधानों के तहत भी मामले चलाए जाएंगे. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें : प्रदर्शन का असर : नोएडा और गाजियाबाद के लिए नई मजदूरी दरें जारी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

Advertisement

क्या है पूरा मामला

नोएडा में मजदूर कंपनी विवाद के बीच भड़काऊ गतिविधियों, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आई थीं. आगजनी मामले में 17 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 11 को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 8 लोग श्रमिक नहीं हैं. हिंसा भड़काने के आरोप में 32 लोगों की पहचान हुई, जिनमें से 19 गिरफ्तार किए गए. साजिश रचने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुल मिलाकर 34 ऐसे आरोपी पकड़े गए हैं जो श्रमिक नहीं हैं. अब तक कुल 66 गिरफ्तारियों में 45 लोग गैर-श्रमिक पाए गए हैं. 

नोएडा हिंसा मामले में पाकिस्तानी लिंक सामने आने के बाद अब मामले की जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) भी कर रही है. एटीएस ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :   'नई कड़वी हार देने के लिए तैयार', मोजतबा खामेनेई ने US को दी चेतावनी

Featured Video Of The Day
Breaking News | ओवरटेक बना मौत का कारण! अहमदाबाद में हिंसा | Ahmedabad News | NDTV India