'मेरे साथ खेला हुआ, वक्त आने पर मैं बड़ा खेल खेलूंगी'- ममता की BJP को चेतावनी; कल कोलकाता में देंगी धरना

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी 2 जून को कोलकाता के रानी रासमनी रोड पर एक दिन का धरना देंगी. ममता बनर्जी ने कहा कि पैसे और ताकत के दम पर टीएमसी नहीं टूट सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ममता बनर्जी ने कहा कि कल तो जो लोग मैं सामने झुकते थे आज वो आंखें दिखा रहे हैं.
TMC/FB

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस टीएमसी विधायकों को पार्टी मीटिंग में जाने से रोक रही है और धमकी दे रही है. 

ममता बनर्जी ने कहा, "विधायकों को टीएमसी तोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है. आज आपका अच्छा समय है, तभी आप ये कर रहे हो. विधायकों को मेरी मीटिंग में न आने की धमकी दी जा रही है. मेरे चुने हुए चार विधायकों ने कल शिकायत की है कि मीटिंग में आने से पहले पुलिस ने उन्हें फोन पर धमकाया."

बंगाल पुलिस पर उठाया सवाल

ममता ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा, "जब भी मैं मीटिंग करने जाती हूं तो मेरी परमिशन कैंसिल कर दी जाती है. पुलिस का काम तो आम जनता की रक्षा करना है. मुझे पुलिस को देख कर शर्म आती है. उनका काम रक्षा करना था लेकिन वो विधायकों को धमका रहे हैं. यहां तक कि मेरी भी सुरक्षा हटा ली गई है. आप लोगों ने मेरे साथ खेल खेला है, मैं इससे बड़ा खेल खेलूंगी, थोड़ा वेट कीजिए."

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि TMC विधायकों और नेताओं पर पुलिस और BJP दोनों दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने कहा, "आप हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. BJP के कई नेता पहले मेरे संपर्क में थे और मैंने उनकी मदद की, लेकिन अब आप क्या कर रहे हैं?"

ममता बनर्जी ने कहा, "TMC और भी मजबूत होगी. आज जो लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं कि पार्टी लीडर वर्कर्स के साथ खड़े नहीं हैं, वे गलत जानकारी फैला रहे हैं. पूरी तरह से अराजकता फैली हुई है - हिटलर ने भी ऐसे काम नहीं किए थे. इस स्थिति को बताने के लिए शब्द नहीं बचे हैं, क्योंकि जब भाषा ही फेल हो जाती है, तो इसका मतलब है कि ज़ुल्म ने सारी हदें पार कर दी हैं. आप कुछ MLA और MP को डराकर या रिश्वत देकर TMC को कमजोर नहीं कर सकते; असल में, इससे पार्टी और मजबूत ही हो रही है."

Advertisement

'पुलिस बीजेपी के लोगों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही'

अपने भतीजे अभिषेक पर हुए हमले का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस हिंसा में शामिल BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ कार्रवाई करने में नाकाम रही है. उन्होंने दावा किया, "जब अभिषेक पर हमला हुआ, तो आपने गलत लोगों को गिरफ़्तार किया. आपने कभी BJP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया. आप बाहर से BJP के लोगों को लाए और उन्हें खाने के पैकेट भी दिए. मेरे पास सबूत हैं."

उन्होंने BJP की राज्य लीडरशिप पर भी निशाना साधते हुए कहा, "BJP अध्यक्ष कह रहे हैं कि वह (अभिषेक) जिंदा हैं. मैं कहूंगी कि आप भी हमारे समय में जिंदा थे. आप TMC को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं."

अभिषेक बनर्जी के साथ हुई मारपीट पर क्या बोलीं ममता

ममता बनर्जी ने कहा, "जिस तरह से आपने दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के MP पर हमला किया, वह चौंकाने वाला है. डॉक्टरों को बुलाया गया, फिर भी अस्पतालों को कथित तौर पर इलाज न करने का निर्देश दिया गया. यह कैसा बेतुका और तानाशाही व्यवहार है? बेले व्यू के लोग मेरे पैरों में झुकते थे. आपके बिरला और लोढ़ा के साथ करीबी रिश्ते और लेन-देन थे और आप उनके सामने झुकते थे. हमारे मेयर ने सब कुछ संभाल लिया. छह महीने पहले, हमने अपोलो का लाइसेंस रिन्यू किया था."

Advertisement

यह भी पढ़ें: ममता की पार्टी में खलबली, तृणमूल कांग्रेस ने दो विधायकों को निकाला

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या को मारने वाला असद कैसे हुआ खाक? | CM Yogi
Topics mentioned in this article