जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को किया ढेर, जारी है ऑपरेशन

किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्‍मद का एक आतंकवादी मारा गया. वहीं एक अन्‍य आतंकवादी के घायल होने की खबर है. इसके बावजूद अभी भी ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्‍मद का एक आतंकवादी मारा गया. (फाइल)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया.
  • सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना खुफिया एजेंसियों से मिली थी जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया.
  • मुठभेड़ चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू :

जम्मू-कश्मीर के किश्‍तवाड़ में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भीषण मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान आतंकियों को घेर लिया और एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का टॉप कमांडर सैफुल्‍लाह के भी इन आतंकियों में होने का संदेह जताया जा रहा है. सुरक्षाबलों को इन आतंकियों को लेकर खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया. 

जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्‍मद का एक आतंकवादी मारा गया. वहीं दूसरे आतंकवादी के घायल होने की खबर है. अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है. 

ये भी पढ़ें: कश्मीर में कुदरत का कोहराम... फरवरी में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी, 21 डिग्री पहुंचा श्रीनगर का पारा

संयुक्त टुकड़ियों का तलाशी अभियान

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. 

ये भी पढ़ें: बिना अनुमति चंदा मांगने वालों की अब खैर नहीं! किश्तवार प्रशासन ने रमजान 2026 के लिए जारी किए कड़े निर्देश

Advertisement

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की अंधाधुंध फायरिंग

उन्होंने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. 

अधिकारियों ने बताया कि अब तक जारी इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article