किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया. सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना खुफिया एजेंसियों से मिली थी जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया. मुठभेड़ चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है.