दिल्ली पुलिस ने AI इंटरनेशनल समिट में विरोध प्रदर्शन मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता और मुख्य आरोपी बताया गया है. चार्जशीट में श्री कृष्णा हरि, सिद्धार्थ अवधूत और मनीष शर्मा को भी मुख्य आरोपी के रूप में शामिल किया गया है.