क्या वंदे भारत ट्रेन को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है? रेलवे ने शुरुआती जांच के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर अफवाह फैलाने वालों पर रेलवे अब सख्त हो रही है.
वंदे भारत ट्रेन के खाने और यात्रा अनुभव को लेकर लगातार संदिग्ध पोस्ट की जा रही थी. फिर जांच में कई पोस्ट में एक जैसी भाषा और तस्वीरें मिलीं. अलग-अलग ट्रेनों के नाम, लेकिन कंटेंट लगभग एक जैसे थे. इसके बाद रेलवे को सुनियोजित अभियान का शक हुआ.
बता दें कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है. यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है. इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई 10 और कोलकाता 11 घंटे, रेलवे अपनी ट्रेनों को बना देगा 'बुलेट'! पूरा प्लान समझिए
ये भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत 155 ट्रेनों में रनिंग स्टाफ का भत्ता बढ़ाया गया