हैदराबाद: सेलिब्रिटी इवेंट में नशीली दवाओं का खेल, ईगल टीम की बड़ी कार्रवाई, फिल्म जगत की हस्तियों से पूछताछ

हैदराबाद में आयोजित जैक जॉनसन के म्‍यूजिक कार्यक्रम के दौरान ड्रग टेस्टिंग किट की मदद से करीब 35 लोगों के यूरिन का टेस्‍ट किया गया. इनमें से छह लोगों में नशीले पदार्थों के सेवन की आशंका सामने आई, जिसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना ईगल टास्क फोर्स और पुलिस ने हैदराबाद के रिसॉर्ट में जैक जॉनसन के म्‍यूजिक कार्यक्रम में छापेमारी की.
  • छापेमारी के दौरान 35 लोगों का यूरिन टेस्‍ट लिया गया. इनमें से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
  • अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी के वक्‍त कार्यक्रम में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना की ईगल टास्क फोर्स और पुलिस ने हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में शनिवार देर रात छापेमारी की. उस वक्‍त रिसोर्ट में अमेरिकी गायक और गीतकार जैक जॉनसन का म्‍यूजिक कार्यक्रम चल रहा था. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें आशंका जताई गई थी कि इस हाई‑प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन किया जा सकता है. अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में कई फिल्मी हस्तियां और सेलिब्रिटी मौजूद थे. छापेमारी के दौरान छह 6 लोगों को‍ हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. 

हैदराबाद में ड्रग्स के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा कसने के लिए शहर के नाइटलाइफ स्पॉट्स और म्यूजिक इवेंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है. इस छापेमारी के दौरान ईगल टीमों ने स्थानीय पुलिस और नारकोटिक्स अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को बाधित किए बिना रिसॉर्ट परिसर में जांच की.

ये भी पढ़ें: विशाखापट्टनम में श्रद्धा वॉकर जैसा कांड: अवैध संबंधों में कत्ल, प्रेमिका की लाश को काटकर फ्रिज में छिपाया
 

6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया 

सूत्रों के अनुसार, मौके पर उपलब्ध ड्रग टेस्टिंग किट की मदद से करीब 35 लोगों के यूरिन का टेस्‍ट किया गया. इनमें से छह लोगों में नशीले पदार्थों के सेवन की आशंका सामने आई, जिसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, पुलिस ने फिलहाल पॉजिटिव पाए गए लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर बेटी ने की मां की हत्या, एक साल तक घर में छिपाकर रखा शव, हैदराबाद में सनसनीखेज मामला
 

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि छापेमारी के वक्‍त कार्यक्रम में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी लोग मौजूद थे.  इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित ड्रग्‍स कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचे. 

Advertisement

EAGLE की ओर से चलाया जा रहा है अभियान

यह कार्रवाई तेलंगाना सरकार के एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट (EAGLE) द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. इस अभियान के तहत हैदराबाद के पब, रिसॉर्ट और सेलिब्रिटी इवेंट्स में ड्रग्स के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा कसा जा रहा है. हाल के दिनों में शहर के नाइटलाइफ स्पॉट्स और म्यूजिक इवेंट्स पर निगरानी काफी बढ़ा दी गई है. 

इससे पहले, इसी हफ्ते कोंडापुर के एक पब में अंतरराष्ट्रीय डीजे इवेंट के दौरान छापेमारी में सात लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. 

अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि के बाद एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किए जा सकते हैं. मामले की जांच जारी है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से कैसे निकला अमेरिकी पायलट? हॉलीवुड फिल्म जैसा 'रेस्क्यू ऑपरेशन' | Trump
Topics mentioned in this article