तेलंगाना ईगल टास्क फोर्स और पुलिस ने हैदराबाद के रिसॉर्ट में जैक जॉनसन के म्यूजिक कार्यक्रम में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 35 लोगों का यूरिन टेस्ट लिया गया. इनमें से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी के वक्त कार्यक्रम में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद थे.