'True Life Story' से शुरू हुई चिट्ठी के अंत में एक रोती हुई इमोजी है. उसके आगे लिखा है- sorry papa. यह गाजियाबाद में नौवें फ्लोर से खुदकुशी करने वाली तीन सगी बहनों की आखिरी चिट्ठी है. पिता को यकीन ही नहीं हो रहा कि बेटियां ऑनलाइन गेम की लत में इस हद तक चली जाएंगी. रुंधे गले से कहते हैं- काश! यह बात पहले पता होती तो बच्चियों को मोबाइल और गेम नहीं खेलने देते है. इस घटना ने हर मां-बाप को बेचैन कर दिया है. हिलाकर रख दिया है. क्योंकि मोबाइल हर बच्चे के हाथ में है? कोरोना कई बच्चों में ऑइनलाइन गेम का रोग छोड़ गया है. गाजियाबाद में इस रोग ने तीन और बच्चियों को निगल दिया. जानिए इस घटना से जुड़ा हर अपडेट
हुआ क्याः गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार आधी रात (करीब दो बजे) तीन सगी बहनों ने फ्लैट से कूदकर खुदकुशी कर ली.
आखिर क्यों: अभी तक की जांच, सूइसाइड नोट और परिवार के मुताबिक तीनों बच्चियों को कोरियन लव गेम्स की लत थी. माना जा रहा है कि खुदकुशी की वजह यही है.
कैसे हुआः रात करीब 2 बजे तीनों बहनें अपने फ्लैट की बालकनी में गईं. यह बालकनी कवर्ड है और इसमें मंदिर का कमरा बनाया गया है. इसकी खिड़की खोलकर तीनों ने नीचे छलांग लगा थी.
चश्मदीद ने क्या देखाः सामने के फ्लैट में रहने वाले एक शख्स के मुताबिक उन्होंने इस घटना को देखा. पहले एक बच्ची ने नीचे कूदने की कोशिश की तो बाकी दो ने उसे पीछे खींच लिया. इसके कुछ बाद फिर तीनों ने एक एक कर नीछे छलांग लगा दी. (पूरी खबर पढ़ें)
घर में कौन कौन: बच्चियों के पिता ने दो शादी की हैं. दूसरी पत्नी साली ही है. जिन तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की, जबकि एक पहली की है. दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते थे. (पूरी खबर पढ़ें)
Ghaziabad Triple Suicide Case Live Updates
Ghaziabad Suicide Case LIVE: क्या है तीन सगी बहनों के सुसाइड से जुड़ा पूरा मामला
यूपी के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर की. पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी. बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल थी. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का मामला है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. आत्महत्या करने वाली लड़कियों की पहचान विशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के तौर पर हुई है. ये टॉवर b1 के फ्लैट नम्बर 907 में रहती थीं. पिता का नाम चेतन है. बताया जा रहा है कि इन्हें कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टारगेट गेम खेलती थीं. पुलिस के मुताबिक स्कूल भी रेगुलर नहीं था.
Ghaziabad Suicide Case LIVE: लड़कियों के फोन में कोरियन नाम, कमरे में फैली तस्वीरें- RWA सेक्रेटरी ने बताया कमरे का पूरा हाल
RWA के जनरल सेक्रेटरी राहुल झा ने बताया, लड़कियों के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. मैंने पुलिस के साथ उसे तोड़ा. लड़कियों का मोबाइल उनकी मौसी के पास था, जिसमें स्क्रीन पर लड़कियों तस्वीर थी और उस पर कोरियन भाषा में उनके नाम लिखे थे. लड़कियों की मां रो -रो कर कह रही थी कि कोरियन गेम ने मेरी लड़कियों को मार दिया. लड़कियां स्कूल में भी अपना नाम कोरियन भाषा में बताती थीं. उनके कमरे में फैमिली की तस्वीरें एक सर्किल में नीचे पड़ी हुई थी.
Ghaziabad Suicide Case LIVE: जान देने वाली 3 बेटियों के पिता ने की थी दो शादियां
बच्चियों के पिता ने दो शादी की हैं. पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था. तो उसकी छोटी बहन (साली) के साथ दूसरी शादी कर ली. दोनों सगी बहन है. जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए, इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है. उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है. दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पिछले दो सालों से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जाती थी.
Ghaziabad Suicide Case LIVE: एक लड़की गिरने वाली थी, बाकी दो उसे खींच रही थीं, गाजियाबाद केस के चश्मदीद ने बताया- रात 2 बजे क्या हुआ था
गाजियाबाद से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. एक ही परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है- तीनों लड़कियां एक खतरनाक ऑनलाइन गेम की लती थीं. इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद, अरुण सिंह ने NDTV से बातचीत में उस रात का आंखों देखा हाल बताया, जो काफी डरावना है.
Ghaziabad Suicide Case LIVE: पता होता तो बच्चों को खेलने ही नहीं देता: पिता चेतन
पिता चेतन ने बताया - उनके पास से सुसाइड नोट मिला था. वो जो उन्होंने लिखा था बच्चों की राइटिंग मैंने पहचान ली थी. सुसाइड नोट में लिखा था पापा सॉरी... हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी है और कोरियन हमारी जान है. आप हमें नहीं छुड़ा सकते. सॉरी हम जान दे रहे हैं. सर किसी बच्चे के साथ ऐसा न हो. वो अपना गेम खेलना छोड़े. मां-बाप बच्चों को गेम न खेलने दें. कौन सा टास्क हो जाता है ये नहीं पता लगता. हमको नहीं पता लगा. तभी उन्होंने बताया कि किस तरीके से उन्हें गेम दी जा रही है. बताते तो ये घटना न होती है. कौन सी ऐक्टिव हो. हमें नहीं पता वो बाकी पुलिस वालों के पास फोन हैं. उन्हें पता है. दूसरा अगर ये पता होती है क्या टॉक्स दे रहे है वो ये नहीं खेलने नहीं देता. जो उन्होंने वो प्ले स्टोर से डाउनलोड की थी.
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: लड़कियां नीचे गिरीं तो आई जोरदार आवाज, सोसायटी और सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई दौड़
लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से बारी बारी से नीचे कूदी. जब लड़कियां नीचे गिरी तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे. जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं.
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: फ्लैट की बालकनी में कुर्सी रखी और फिर नौंवे फ्लोर से एक कर कर कूदीं तीनों बहनें
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों की खुदकुशी ने हर मां-बाप को हिलाकर रख दिया है. तीनों बहनें कोरियन गेम्स के जाल में किस कदर फंस थीं, इसके पन्ने उनकी डायरी और पुलिस के बयानों से धीरे धीरे खुल रहे हैं. शालीमार गार्ड के एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक तीनों बहनों ने आधी रात अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई. बालकनी से कूदने के लिए कमरे से एक कुर्सी को लाया गया, जिसमें चढ़कर सभी ने छलांग लगाई.
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी तीनों बहनें, अपने कोरियन नाम भी रखे थे
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी. तीनों बच्चियों पढ़ने में कमजोर थी. बच्चियों ने आठ पन्ने का एक और नोट छोड़ा है. बच्चियों के पिता ट्रेडिंग का काम करते हैं. बच्चियों के घर वालों से बात की जा रही है.
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live Updates: कौन सा ऑनलाइन गेम बना जानलेवा
गाजियाबाद सुसाइड केस में तीनों बहनें जिस ऑनलाइन गेम की लती बताई जा रही हैं, उसका नाम कोरियन लवर बताया जा रहा है, जो टास्क बेस्ड गेम है. इसे खेलने वालों को सुनसान खतरनाक जगहों पर जाने, खुद को काटने-पीटने जैसे टास्क दिए जाते हैं. 50 दिन में 50 टास्क दिए जाते हैं.
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live Updates: मम्मी-पापा सॉरी - गाजियाबाद की तीनों सगी बहनों की खुदकुशी का केस
गाजियाबाद की इस घटना में लड़कियों के सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ने का दावा भी किया जा रहा है. इसमें मम्मी-पापा सॉरी की बात लिखी बताई गई है. हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. तीनों लड़कियां पढ़ाई में कमजोर थीं और स्कूल भी डेली नहीं जाती थीं.
Ghaziabad Sisters Suicide Case Live Updates: कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों सगी बहनें
गाजियाबाद की तीनों सगी बहनें बताया जाता है कि कोरियन लव गेम जैसा कोई ऑनलाइन गेम खेलती थीं.
इससे पहले भी PUB G और ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे ऑनलाइन वीडियो गेम खेलकर कई बच्चों ने सुसाइड किया है. ऐसे गेम्स में बच्चों को टास्क दिए जाते थे और जिन्हें पूरा करने की जिद में वो किसी भी हद तक गुजर जाते हैं.
Ghaziabad Suicide Case Live : गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, पुलिस ने दी जानकारी
गाजियाबाद सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 4 फरवरी को रात करीब 02.15 बजे सूचना मिली कि थाना टीलामोड़ की भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट 907 की 9वीं फ्लोर की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गई हैं. तीनों की मौके पर मौत हो गई. तीनों लड़कियां निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल की है. तीनों को एंबुलेंस से शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित किया गया.














