संसद के मौजूदा बजट सत्र में निलंबित आठ सांसदों का निलंबन मंगलवार को वापस लिया जा सकता है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की सर्वदलीय बैठक में निलंबन रद्द करने पर सभी दलों ने सहमति जताई. निलंबित सांसदों को सदन में मर्यादा बनाए रखने और अनुचित भाषा न प्रयोग करने की हिदायत दी जाएगी.