9 hours ago
नई दिल्ली:

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने बाजी मार ली है. ABVP ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की है. शनिवार को घोषित हो चुके डूसू रिजल्ट की आज भी चर्चा जारी है. करारी हार के बाद NSUI में चिंतन का दौर शुरू हो गया है. NSUI के बागी दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. अब NSUI खेमे को अपनी चूक का अहसास हो रहा है. दूसरी ओर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली जीत को जेनजी का साथ बताया है. मालूम हो कि अध्यक्ष पद पर शुरुआत में कई राउंड तक ABVP और NSUI की फाइट देखी गई. शुरू में कभी ABVP तो कभी NSUI आगे चल रही थी. लेकिन बाद एबीवीपी के यश डबास फिर आगे निकल गए.

मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव में RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला था. भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं. इस बार का चुनाव और खास था, क्योंकि यह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हो रहा था. चुनाव के दौरान ही सत्य निकेतन में पीजी गिरने का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी.

Delhi University Student Union Election Result 2026:
 

Sep 20, 2026 11:48 (IST)

DUSU Election Result 2026: सपा सांसद बोले- हमारे उम्मीदवार को बहुत कम अंतर से हरा दिया गया

DUSU चुनाव 2026 पर समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने कहा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी में हमारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की स्थिति बहुत मज़बूत थी; असल में, वे लगभग जीत ही चुके थे. लेकिन जल्दबाज़ी में लिए गए एक फ़ैसले के कारण उन्हें बहुत कम अंतर से हरा दिया गया. इसे लेकर छात्रों में भारी नाराज़गी है—सिर्फ़ दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों में ही नहीं, बल्कि पूरे देश के छात्रों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि एक जीतते हुए उम्मीदवार को इस तरह बुरी तरह से हरा दिया गया."

Sep 20, 2026 11:33 (IST)

DUSU Election Result 2026: प्रवीण खंडेलवाल बोले- पूरी विपक्ष हुआ बनेकाब

DUSU चुनाव के नतीजों पर BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "इस नतीजे से पूरा विपक्ष बेनकाब हो गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन अहम सीटें जीती हैं, जो साफ तौर पर दिखाता है कि देश के युवाओं और छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है. वहीं दूसरी ओर, कुछ विपक्षी पार्टियां हैं जिनका एकमात्र काम अपने राजनीतिक फायदे के लिए माहौल खराब करना है..."
 

Sep 20, 2026 09:18 (IST)

DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में नोटा को मिले करीब 24 हजार वोट

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों में जहां एक तरफ युवाओं ने एबीवीपी के पक्ष में मतदान कर उस पर अपना गहरा विश्वास जताया, वहीं दूसरी तरफ नोटा को मिले भारी-भरकम वोटों ने छात्र राजनीति के प्रति नाराजगी को भी उजागर किया है. इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4,310, उपाध्यक्ष पद पर 4,359, सचिव पद पर 7,884 और सह-सचिव पद पर 7,389 छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना. 

चारों केंद्रीय पदों को मिलाकर कुल 23 हजार 942 बटन नोटा के पक्ष में दबाए गए. जो यह साफ दर्शाता है कि कैंपस का एक बड़ा वर्ग दोनों प्रमुख छात्र दलों की पारंपरिक राजनीति से असंतुष्ट है. एबीवीपी की शानदार जीत के साथ-साथ नोटा के पक्ष में पड़े ये हजारों वोट दोनों बड़े छात्र संगठनों के लिए एक कड़ा संदेश हैं कि छात्रों का एक वर्ग मुख्यधारा की राजनीति से अलग विकल्प की तलाश में है.  

Sep 19, 2026 17:43 (IST)

DUSU चुनाव में ABVP की जीत राष्ट्रवादी सोच की जीत है- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने DUSU चुनाव पर कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अभूतपूर्व जीत हुई है. ABVP के तीनों उम्मीदवार जीते हैं. मैं सर्वप्रथम उन तीनों उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. यह जीत राष्ट्रवादी सोच की जीत है. यह जीत प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत की जीत है. NSUI की एक भी सीट नहीं आई है."
 

Advertisement
Sep 19, 2026 17:42 (IST)

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर जेपी नड्डा की प्रतिक्रिया

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' को लेकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि गूंज तो नहीं सुनाई दी, धमाका ज़रूर सुना.

Sep 19, 2026 17:40 (IST)

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर स्मृति ईरानी का बयान

स्मृति ईरानी का बयान-
'ABVP के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई'
'DUSU में ABVP की जीत एक शानदार जीत है'
'युवा 'राष्ट्र प्रथम' की सोच में विश्वास रखते हैं'
'जीत - छात्रों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता'
'राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध युवा शक्ति'
'पूरी ABVP टीम को शुभकामनाएं'

स्मृति ईरानी, ​​BJP राष्ट्रीय महासचिव
 

Advertisement
Sep 19, 2026 17:22 (IST)

युवा जानता है PM मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित- DUSU में ABVP की जीत पर BJP

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत पर भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एबीवीपी ने तीन सीटों पर स्पष्ट रूप से जीत हासिल की है. यह दिखाता है कि आज का युवा क्या सोचता है, युवा भ्रमित नहीं है, युवा जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है. युवा एबीवीपी को समर्थन देता है और राहुल गांधी की 'झूठ की गूंज' ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इवेंट करते रहिए, भारत का युवा पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ है.

Sep 19, 2026 17:19 (IST)

आज का युवा विकास और राष्ट्रवाद की सोच से जुड़ा- एबीवीपी

नतीजे को लेकर एबीवीपी ने कहा है कि हमने 3-0 से जीत दर्ज की है. इसने यह स्पष्ट कर दिया कि आज का युवा विकास और राष्ट्रवाद की सोच से जुड़ा हुआ है. दिल्ली विश्वविद्यालय को विविधताओं से भरे ‘मिनी-इंडिया’ के रूप में देखा जाता है. ऐसे में डूसू चुनाव का परिणाम छात्र राजनीति के साथ-साथ युवाओं के बीच विकास और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बना है.

एनएसयूआई, जिसका पहले डूसू पर लंबे समय तक दबदबा था, अब जीरो पर है. कांग्रेस और युवा साथ नहीं चल सकते. युवा कांग्रेस की राजनीति के तरीके के खिलाफ हैं. माना जाता है कि नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. इस कैंपस में एसआरसीसी, हिंदू, हंसराज, केएमसी, रामजस और लॉ फैकल्टी जैसे देश के कुछ बेहतरीन कॉलेज हैं.
डूसू चुनाव में तीन सीटों पर मिली शानदार जीत को एबीवीपी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय बताया.

 

Sep 19, 2026 17:13 (IST)

NSUI सभी 4 पदों पर हारी

कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय पैनल के चार पद में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सका. पिछले साल एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद हासिल किया था.

 

Sep 19, 2026 17:10 (IST)

ABVP ने DUSU के तीन पदों पर जीत दर्ज की, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा

  • अध्यक्ष पद के चुनाव में 24,576 वोट हासिल करने वाले एबीवीपी के यश डबास ने एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 2,053 मतों के अंतर से हराया.
  • निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. शौकीन को एनएसयूआई ने टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा.
  • सचिव पद के लिये चुनाव में एबीवीपी उम्मीदवार रिया छाबड़ी ने 21,650 वोट हासिल किए, जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले.
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल किए, जबकि समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 वोट मिले.
Advertisement
Sep 19, 2026 16:49 (IST)

DUSU उपाध्यक्ष पद का फाइनल रिजल्ट

 

Sep 19, 2026 16:48 (IST)

DUSU संयुक्त सचिव पद का फाइनल रिजल्ट

 

Advertisement
Sep 19, 2026 16:47 (IST)

DUSU सचिव पद का फाइनल रिजल्ट

 

Sep 19, 2026 16:45 (IST)

DUSU अध्यक्ष पद का फाइनल रिजल्ट

 

Sep 19, 2026 16:40 (IST)

प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर ABVP की जीत

  • ABVP ने 3 पदों पर जीत हासिल की, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन जीते, जो पहले NSUI से जुड़े थे
  • नतीजे घोषित करने से पहले, अधिकारियों ने जीतने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से अपील की कि वे हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए कैंपस के अंदर या बाहर कोई विजय रैली न निकालें.
     
Sep 19, 2026 16:41 (IST)

DUSU चुनाव आखिरी राउंड तक का कुल नतीजा

20वें राउंड (आखिरी राउंड) तक का कुल नतीजा

अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी जीती
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत 

DUSU अध्यक्ष पद 

  • यश डबाल (एबीवीपी) - 24576 (जीते)
  • विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई) - 22523

DUSU उपाध्यक्ष पद

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 30615 (जीते)
  • इशू मौर्या (एबीवीपी) - 16910
  • वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 4313

DUSU सचिव पद

  • रिया छाबरी (एबीवीपी) - 21650 (जीती)
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 14869

DUSU संयुक्त सचिव पद

  • लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) - 16615 (जीते)
  • विशेष यादव (एससीएस) - 15778
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 15206
     
Sep 19, 2026 16:19 (IST)

DUSU छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 3 पदों पर जीत हासिल की

ABVP के यश डबास, रिया छाबड़ी और लक्ष्य राज सिंह जीते 

यश डबास अध्यक्ष पद,  रिया छाबड़ी सचिव पद और लक्ष्यराज सिंह संयुक्त सचिव पद पर जीते

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन का कब्जा
 

Sep 19, 2026 16:02 (IST)

NSUI अध्यक्ष का दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप

NSUI अध्यक्ष का आरोप - दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ABVP के समर्थन में उतर चुका है. उन्होंने छात्रों से आग्रह किया है कि वो दिल्ली विश्वविद्यालय स्टेडियम में पहुंचें.

Sep 19, 2026 15:58 (IST)

19वें राउंड तक का अपडेट 

अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे 

DUSU अध्यक्ष पद का ताजा हाल 

  • यश डबाल (एबीवीपी) - 22434
  • विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई) - 21390

DUSU उपाध्यक्ष पद का ताजा हाल

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 28873
  • वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 4010
  • इशू मौर्या (एबीवीपी) - 15346

DUSU सचिव पद का ताजा हाल

  • रिया छाबरी (एबीवीपी) - 19846
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 13963

DUSU संयुक्त सचिव पद का ताजा हाल

  • लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) - 14965
  • विशेष यादव (एससीएस) - 14836
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 14482
     
Sep 19, 2026 15:55 (IST)

18वें राउंड तक का अपडेट 

अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे 

DUSU अध्यक्ष पद का ताजा हाल 

  • यश डबाल (एबीवीपी) - 21109
  • विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई) - 20554

DUSU उपाध्यक्ष पद का ताजा हाल

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 27501
  • वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 3827
  • इशू मौर्या (एबीवीपी) - 14506

DUSU सचिव पद का ताजा हाल

  • रिया छाबरी (एबीवीपी) - 18366
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 13451

DUSU संयुक्त सचिव पद का ताजा हाल

  • लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) - 14182
  • विशेष यादव (एससीएस) - 14045
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 13829
Sep 19, 2026 15:55 (IST)

17वें राउंड तक का अपडेट 

अध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी आगे
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे 
संयुक्त सचिव में एस.पी
 

DUSU अध्यक्ष पद का ताजा हाल 

  • यश डबाल (एबीवीपी) - 20151
  • विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई) - 19651

DUSU उपाध्यक्ष पद का ताजा हाल

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 26341
  • वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 3698
  • इशू मौर्या (एबीवीपी) 13655

DUSU सचिव पद का ताजा हाल

  • रिया छाबरी (एबीवीपी) - 17279
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 12838

DUSU संयुक्त सचिव पद का ताजा हाल

  • विशेष यादव (एससीएस) - 13346
  • लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) - 13342
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 13293
     
Sep 19, 2026 15:16 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: 16वें राउंड के बाद यश डबास 79 वोटों से आगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में 16वें राउंड तक की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. 16 राउंड की गिनती के बाद ABVP दो सीटों पर आगे चल रही है. एक सीट पर निर्दलीय तो एक सीट पर NSUI आगे चल रही है.  

DUSU अध्यक्ष पद का ताजा हाल 

  • यश डबास      18786 (ABVP)
  • विजय शंकर मीणा 18707 (NSUI)
  • मात्र 79 वोटों से यश डबास आगे.

DUSU उपाध्यक्ष पद का ताजा हाल

  • दीपांशु शौकीन 24943 (निर्दलीय - NSUI )
  • इशू मौर्या 12739 (ABVP)
  • वीर चतरथ 3496 (NSUI)

DUSU सचिव पद का ताजा हाल

  • रिया छाबरी 16145 (ABVP)
  • नम्रता चौधरी 12223 (NSUI)

DUSU संयुक्त सचिव पद का ताजा हाल

  • गोपाल चौधरी  12647 (NSUI)
  • लक्ष्यराज चौधरी  12435 (ABVP)
  • विशेष यादव  12638 (Ind-informally SP)

Sep 19, 2026 15:03 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: 15 राउंड की काउंटिंग के बाद कौन कितना आगे-पीछे?

डूसू चुनाव के 15वें राउंड के बाद की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर आगे चल रही है, VP पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर NSUI आगे चल रही है, 

DUSU प्रेसिडेंट 

  • यश डबास (ABVP) 17315
  • विजय शंकर मीणा (NSUI) 17021

DUSU उपाध्यक्ष

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) 22682
  • ईशु मौर्या (ABVP) 11670
  • वीर चतरथ (NSUI) 3273

DUSU सेक्रेटरी

  • नम्रता चौधरी (NSUI) 11310
  • रिया छाबड़ी (ABVP) 114731

DUSU ज्वाइंट सेक्रेटरी

  •  
  • गोपाल चौधरी (NSUI) 11,912
  • लक्ष्यराज सिंह (ABVP) 11,415
  • विशेष यादव (SCS) 11,182

Sep 19, 2026 14:54 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: कौन हैं विशेष यादव, अखिलेश की पार्टी से क्या नाता?

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में विशेष यादव नाम की चर्चा जमकर हो रही है. जो निर्दलीय चुनाव मैदान उतरे थे. बाद में उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है. विशेष छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं.विशेष यादव जब निर्दलीय मैदान में उतरे तो उनके नाम की चर्चा जमकर हुई थी, क्योंकि वह NSUI की तरफ से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला, ऐसे में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया, जहां बाद में उन्हें सपा ने समर्थन दिया था. आज जब चुनावी नतीजे घोषित हो रहे हैं तब विशेष यादव कई राउंड तक बढ़त में रहे. अभी भी वो टक्कर में हैं.

पढ़ें पूरी खबर- कौन हैं विशेष यादव, जो DUSU चुनाव में बिखेर रहे जलवा; अखिलेश यादव की छात्र सभा का मिला समर्थन

Sep 19, 2026 14:42 (IST)

DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव 15वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP की लीड

डीयू छात्रसंघ चुनाव में 15वें राउंड की काउटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास ने बढ़त बना ली है. अब दो पद पर ABVP तो एक पद पर NSUI और एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.  

डूसू चुनाव में 15वें राउंड का लेखाजोखा

ABVP

  • PRESIDENT : यश डबास  1209
  • VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 750
  • Secretary : रिया छाबड़ी 994
  • Jt Secretary: लक्ष्य राज 799


NSUI

  • PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 914
  • VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 162
  • Secretary : नम्रता चौधरी 660
  • Jt Secretary: गोपाल चौधरी  690


AISA/SFI

  • PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 210
  • VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 72
  • Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 373
  • Jt Secretary: बी परिजात 205

निर्दलीयः दीपांशु शौकीन (वाइस प्रेसिडेंट) बागी NSUI 1436
विशेष यादव समाजवादी छात्र संघ (ज्वाइन सेक्रेटरी) 723

Sep 19, 2026 14:34 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ को क्यों कहा जाता है भारतीय राजनीति की नर्सरी?

दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्र भारत की राजनीति की सबसे बड़ी नर्सरी भी मानी जाती है. यहां से निकले नेता विधायक, मंत्री, सांसद, केंद्रीय मंत्री से लेकर देश के बड़े राजनीतिक दलों के प्रमुख चेहरे बने हैं. यहां हर साल होने वाले छात्र संघ के चुनाव देश की राजनीति के लिहाज से अहम माने जाते हैं. 

दिल्ली विश्वविद्यालय से निकले बड़े नेता 

  • अरुण जेटली: 1974 में DUSU अध्यक्ष के तौर पर काम किया और बाद में केंद्रीय वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री बने. वे BJP नेता थे.
  • विजय गोयल: 1977 में DUSU अध्यक्ष के तौर पर काम किया और बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बने. वे BJP नेता हैं.
  • अजय माकन: 1985 में DUSU अध्यक्ष के तौर पर काम किया और बाद में केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री रहे। वे कांग्रेस नेता हैं.
  • अलका लांबा: 1995 में DUSU अध्यक्ष के तौर पर काम किया और बाद में दिल्ली विधानसभा की MLA और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं. वे कांग्रेस नेता हैं.
  • राजीव गोस्वामी: 1991 में DUSU अध्यक्ष के तौर पर काम किया था. उन्होंने मंडल कमीशन के विरोध में आत्मदाह किया था. जो देशभर में चर्चा में रहे थे. 

पढ़ें पूरी खबर- DUSU क्यों कहलाता है राजनीति की नर्सरी? अरुण जेटली, रेखा गुप्ता समेत कौन-कौन से दिग्गज यहां से निकले

Sep 19, 2026 14:31 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: कौन हैं दीपांशु शौकीन, निर्दलीय ही ABVP, NSUI को छोड़ा पीछे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय ही उतरे दीपांशु शौकीन ने सारे समीकरण बदल डाले हैं. दिल्ली के बाहरी इलाके में बसे पीरागढ़ी गांव के रहने वाले दीपांशु शौकीन का इस चुनाव में काफी क्रेज देखने को मिली है. यही वजह है कि निर्दलीय ही उतरे दीपांशु शौकीन ने ABVP और NSUI समेत सभी दलों के मुकाबले निर्णायक बढ़त हासिल की है. दीपांशु शौकीन के पिता बस कंडक्टर हैं, जबकि मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं. शौकीन ने भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और फिलहाल डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र हैं. 
 

पढ़ें पूरी खबर- कौन हैं दीपांशु शौकीन, जो DUSU चुनाव में छाए; निर्दलीय ही उपाध्यक्ष पद पर सबसे आगे

 

Sep 19, 2026 14:26 (IST)

DUSU Election Result 2026: 14वें राउंड के बाद भी अध्यक्ष पद पर NSUI की लीड

डूसू चुनाव में 14वें राउंड तक की काउंटिंग हो चुकी है. 14वें राउंड के बाद अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई आगे चल रही है. जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय तो सचिव पद पर अभाविप आगे चल रही है. 

डूसू रिजल्टः 14वें राउंड का लेखाजोखा

ABVP

  • PRESIDENT : यश डबास  1187
  • VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 793
  • Secretary : रिया छाबड़ी 987
  • Jt Secretary: लक्ष्य राज 861


NSUI

  • PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 895
  • VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 219
  • Secretary : नम्रता चौधरी 746
  • Jt Secretary: गोपाल चौधरी  819


AISA/SFI

  • PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 262
  • VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 101
  • Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 307
  • Jt Secretary: बी परिजात 257

निर्दलीयः दीपांशु शौकीन (वाइस प्रेसिडेंट) बागी कांग्रेस 1282
समाजवादी छात्र सभाः विशेष यादव (ज्वाइन सेक्रेटरी) 507

Sep 19, 2026 14:21 (IST)

DUSU Election Result 2026: 14वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पोस्ट मात्र एक वोट से NSUI आगे

डूसू चुनाव में 14वें राउंड में 1 वोट से NSUI के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं. अगर दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष पद जीतते हैं तो दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में पहला उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीतेगा. अगर विजय शंकर मीणा जीतते हैं तो पहला दलित अध्यक्ष यूनिवर्सिटी को मिलेगा. समाजवादी छात्रसभा का प्रत्याशी अगर जीतता है तो 17 साल बाद जीत मिलेगी.

Sep 19, 2026 14:17 (IST)

DUSU Election Result 2026, Winners Live Updates: 13वें राउंड के बाद भी अध्यक्ष पद पर NSUI की लीड

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में 13वें राउंड तक की काउंटिंग के बाद भी अध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं. साथ ही संयुक्त सचिव पद पर भी एनएसयूआई आगे चल रही है. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय और NSUI के बागी आगे चल रहे हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मात्र एक सचिव पद पर आगे चल रही है. 

DUSU अध्यक्ष पद का ताजा हाल 

  • विजय शंकर मीणा 15212 (NSUI)
  • यश डबास      14919 (ABVP)

DUSU उपाध्यक्ष पद का ताजा हाल

  • दीपांशु शौकीन 19964 (निर्दलीय - NSUI )
  • इशू मौर्या 10127 (ABVP)
  • वीर चतरथ 4692 (NSUI)

DUSU सचिव पद का ताजा हाल

  • रिया छाबरी 12750 (ABVP)
  • नम्रता चौधरी 9895 (NSUI)

DUSU संयुक्त सचिव पद का ताजा हाल

  • गोपाल चौधरी  10403 (NSUI)
  • लक्ष्यराज चौधरी  9728 (ABVP)
  • विशेष यादव  9898 (Ind-informally SP)
     

Sep 19, 2026 14:11 (IST)

DUSU Election Result 2026, Winners Live Updates: 12वें राउंड का आंकड़ा, NSUI आगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में 12वें राउंड तक की काउंटिंग हो चुकी है. 12वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं. साथ ही संयुक्त सचिव पद पर भी एनएसयूआई आगे चल रही है. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय और NSUI के बागी आगे चल रहे हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मात्र एक सचिव पद पर आगे चल रही है. 

DUSU अध्यक्ष पद का ताजा हाल 

  • विजय शंकर मीणा 14530 (NSUI)
  • यश डबास      14106 (ABVP)

DUSU उपाध्यक्ष पद का ताजा हाल

  • दीपांशु शौकीन 18343 (निर्दलीय - NSUI )
  • इशू मौर्या 9679 (ABVP)
  • वीर चतरथ 2715 (NSUI)

DUSU सचिव पद का ताजा हाल

  • रिया छाबरी 11946 (ABVP)
  • नम्रता चौधरी 9356 (NSUI)

DUSU संयुक्त सचिव पद का ताजा हाल

  • गोपाल चौधरी  9867 (NSUI)
  • लक्ष्यराज चौधरी  9157 (ABVP)
  • विशेष यादव  9026 (Ind-informally SP)
     

Sep 19, 2026 14:03 (IST)

DUSU Election Result 2026, Winners Live Updates: 11वें राउंड तक का कुल आंकड़ा

अध्यक्ष (President)
विजय शंकर मीणा (NSUI): 13,424 वोट   यश डबास (ABVP): 12,777 वोट   
बढ़त: NSUI के विजय शंकर मीणा 647 वोटों से आगे  

उपाध्यक्ष (Vice President)  
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 17,293 वोट   ईशू मौर्य (ABVP): 8,876 वोट   
बढ़त: निर्दलीय दीपांशु शौकीन 8,417 वोटों की विशाल लीड के साथ आगे   

सचिव (Secretary)  
रिया छावड़ी (ABVP): 8,314 वोट   नम्रता चौधरी (NSUI): 6,089 वोट   
बढ़त: ABVP की रिया छावड़ी 2,225 वोटों से आगे   

संयुक्त सचिव (Joint Secretary)  
विशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा): 8,959 वोटगोपाल चौधरी (NSUI): 8,870 वोट   लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 8,307 वोट 
बढ़त: समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव 89 वोटों से आगे

Sep 19, 2026 13:59 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: डीयू छात्रसंघ चुनाव में बड़े उलटफेर के आसार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के मतगणना के रुझान बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. उपाध्यक्ष पद पर जहां NSUI के बागी दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं. वहीं समाजवादी छात्रसभा का उम्मीदवार 17 साल बाद आगे चल रहा है. समाजवाद छात्र सभा के संयुक्त सचिव पद पर विशेष यादव 10 वे राउंड में आगे है. समाजवादी छात्र सभा से विशेष यादव ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ रहे हैं.  

समाजवादी छात्र संघ समाजवादी पार्टी का छात्र विंग है. डीयू में इससे पहले भी इसके प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं. लेकिन अगर विशेष यादव जीतते हैं तो 27 साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का खाता खुलेगा. इससे पहले 2009 में समाजवादी छात्रसभा ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की थी. 

Sep 19, 2026 13:19 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: 10वें राउंड के बाद किस पद पर कौन आगे, कितने की बढ़त?

डूसू चुनाव के 10 राउंड की काउंटिंग के बाद के बाद अध्यक्ष पद पर NSUI आगे निकल गई है. उपाध्यक्ष पद पर NSUI के ही बागी निर्दलीय लगातार आगे चल रहे हैं. सेक्रेटरी पद पर अभाविप आगे चल रही है. जबकि संयुक्त सचिव पद पर लंबे समय तक आगे रहे समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव अब पीछे हो गए हैं. संयुक्त सचिव पद पर भी एनएसयूआई आगे निकल गई है.  

1. DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 अध्यक्ष 

  • विजय शंकर मीणा (NSUI): 11,976 वोट
  • ​यश डबास (ABVP): 10,670 वोट
  • ​अनन्या रतूड़ी (AISA/SFI): 2,517 वोट
  • ​स्थिति: विजय शंकर मीणा (NSUI), यश डबास (ABVP) से 1,306 वोटों से आगे हैं.


​2. DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 उपाध्यक्ष (Vice President)

  • ​दीपांशु शौकीन (बागी/निर्दलीय): 14,256 वोट
  • ​ईशू मौर्या (ABVP): 7,042 वोट
  • ​वीर छत्र रथ (NSUI): 2,278 वोट
  • ​अक्षत शिखर (AISA/SFI): 1,238 वोट
  • ​स्थिति: दीपांशु शौकीन, ईशू मौर्या (ABVP) से 7,214 वोटों से आगे हैं.


​3. DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 सचिव (Secretary)

  • ​रिया छाबड़ी (ABVP): 9,948 वोट
  • ​नम्रता चौधरी (NSUI): 7,735 वोट
  • ​स्टेजिंग डेस्कियोंग (AISA/SFI): 4,165 वोट
  • ​स्थिति: रिया छाबड़ी (ABVP), नम्रता चौधरी (NSUI) से 2,213 वोटों से आगे हैं.


​4. DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 सह-सचिव (Joint Secretary)

  • ​गोपाल चौधरी (NSUI): 8,294 वोट
  • ​विशेष यादव (निर्दलीय/अन्य): 8,126 वोट
  • ​लक्ष्य राज (ABVP): 7,556 वोट
  • ​बी परिजात (AISA/SFI): 2,853 वोट
  • ​स्थिति: गोपाल चौधरी (NSUI), विशेष यादव से 168 वोटों से आगे हैं (तथा लक्ष्य राज - ABVP से 738 वोटों से आगे हैं).

Sep 19, 2026 13:05 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: 10वें राउंड में NSUI ने प्रसिडेंट पोस्ट पर बनाई बढ़त

डूसू चुनाव में कई राउंड तक पिछड़ने के बाद प्रेसिडेंट पोस्ट पर NSUI के उम्मीदवार ने अब वापसी कर ली है. 9वें राउंड में मात्र एक वोट से आगे निकलने वाले एनएसयूआई उम्मीदवार ने 10 राउंड में करीब 500 वोटों की बढ़त बना ली है. 10 राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय, सेक्रेटरी पोस्ट पर ABVP तो ज्वाइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. देखें 10 राउंड के वोटों की गिनती का आंकड़ा.

ABVP

  • PRESIDENT : यश डबास 585
  • VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 439
  • Secretary : रिया छाबड़ी 547
  • Jt Secretary: लक्ष्य राज 393


NSUI

  • PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 1078
  • VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 184
  • Secretary : नम्रता चौधरी 754
  • Jt Secretary: गोपाल चौधरी  952


AISA/SFI

  • PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 487
  • VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 203
  • Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 559
  • Jt Secretary: बी परिजात 328

निर्दलीयः दीपांशु शौकीन (वाइस प्रेसिडेंट) बागी कांग्रेस 1345
समाजवादी छात्र सभाः विशेष यादव (ज्वाइन सेक्टरों ) 742

Sep 19, 2026 12:48 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: नौवें राउंड का आंकड़ा सामने

डूसू चुनाव के 9वें राउंड की काउंटिंग का आंकड़ा सामने आ गया है. 

ABVP उम्मीदवारों का हाल जानिए

  • PRESIDENT : यश डबास 1060
  • VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 981
  • Secretary : रिया छाबड़ी 940
  • Jt Secretary: लक्ष्य राज 876


NSUI प्रत्याशियों का हाल

  • PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 1398
  • VICE PRESIDENT: वीर चतरथ 279
  • Secretary : नम्रता चौधरी 787
  • Jt Secretary: गोपाल चौधरी  798


AISA/SFI कैंडिडेंट का हाल

  • PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 146
  • VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 78
  • Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 468
  • Jt Secretary: बी परिजात 198

निर्दलीय: दीपांशु शौकीन (वाइस प्रेसिडेंट) बागी कांग्रेस 1346
समाजवादी छात्र सभा: विशेष यादव (ज्वाइन सेक्टरों ) 738

Sep 19, 2026 12:34 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: आठवें राउंड में प्रेसिडेंट पद पर NSUI का कामबैक

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आठवें राउंड की वोटों की गिनती का आंकड़ा सामने आ चुका है. आठवें राउंड में भी अध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार ने वापसी की है. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं. जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव आगे चल रहे हैं.

डूसू चुनाव के आठवें राउंड की गिनती का आंकड़ा

ABVP उम्मीदवारों का हाल

  • अध्यक्ष: यश डबास 1002
  • उपाध्यक्ष: ईशू मौर्या 679
  • सेक्रेटरी : रिया छाबड़ी 882
  • ज्वाइंट सेक्रेटरी: लक्ष्य राज 770

NSUI प्रत्याशियों का हाल जानिए

  • अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा 1274
  • उपाध्यक्ष: वीर चतरथ 185
  • सेक्रेटरी: नम्रता चौधरी 726
  • ज्वाइंट सेक्रेटरी: गोपाल चौधरी  829

लेफ्ट कैडिडेंटों का हाल

  • अध्यक्ष: अनन्या रतूड़ी 197
  • उपाध्यक्ष: अक्षत शिखर 110
  • सेक्रेटरी: स्टेजिंग डेस्कियोंग 449
  • ज्वाइंट सेक्रेटरी: बी परिजात 251

निर्दलीयः दीपांशु शौकीन (उपाध्यक्ष) बागी NSUI 1563
समाजवादी छात्र सभाः विशेष यादव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) 632

Sep 19, 2026 12:08 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: डूसू चुनाव 7वें राउंड का नतीजा जानिए

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में सातवें राउंड की वोटों की गिनती का आंकड़ा सामने आ चुका है. सातवें राउंड में भी अध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं. जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव आगे चल रहे हैं.

ABVP

  • अध्यक्ष: यश डबास 1479
  • उपाध्यक्ष: ईशू मौर्या 920
  • सचिव : रिया छाबड़ी 1159
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज 873

NSUI

  • अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा 1456
  • उपाध्यक्ष: वीर चतरथ 283
  • सचिव: नम्रता चौधरी 935
  • संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी  1194

लेफ्ट

  • अध्यक्ष: अनन्या रतूड़ी 322
  • उपाध्यक्ष: अक्षत शिखर 203
  • सचिव : स्टेजिंग डेस्कियोंग 688
  • संयुक्त सचिव: बी परिजात 467

निर्दलीयः दीपांशु शौकीन (वाइस प्रेसिडेंट) NSUI बागी 1968
समाजवादी छात्र परिषदः विशेष यादव (ज्वाइन सेक्रेटरी) 752

Sep 19, 2026 12:03 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: 6वें राउंड के बाद अध्यक्ष और सचिव पर ABVP आगे

DUSU चुनाव: छठे राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं. जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव आगे चल रहे हैं.

  • अध्यक्ष: यश डबास (एबीवीपी) - 7,346, विजय मीना (एनएसयूआई) - 6,760
  • उपाध्यक्ष: ईशू मौर्य (एबीवीपी) - 4,845, वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 1,337, दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 9,379
  • सचिव: रिया छावड़ी (एबीवीपी) - 6,425, नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 4,510
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी) - 4,540, गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 4,145, विशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा) - 5,413

Sep 19, 2026 11:58 (IST)

DUSU Election Result Live Updates: डूसू में किसका रहेगा जलवा, 35 राउंड तक होगी गिनती

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है. अभी तक 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जिसमें गजब की फाइट देखने को मिल रही है. हालांकि डूसू में किसका जलबा रहेगा, इसे जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा.क्योंकि वोटों की गिनती 35 राउंड में होगी. गिनती पूरी होने के बाद यह साफ होगा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की कमान अगले एक साल तक किस छात्र संगठन के पास रहेगी.

Sep 19, 2026 11:53 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: छठे राउंड में भी ABVP की बढ़त बरकरार

डूसू चुनाव में वोटों की गिनती के छठे राउंड में भी ABVP की बढ़त बरकरार है. प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर ABVP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. जबकि उपाध्यक्ष पर निर्दलीय तो ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार आगे है.

राउंड 6 के नतीजे
ABVP

PRESIDENT : यश डबास 1556
VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 880
Secretary : रिया छाबड़ी 1209
Jt Secretary: लक्ष्य राज 683


NSUI
PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 1023
VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 220
Secretary : नम्रता चौधरी 743
Jt Secretary: गोपाल चौधरी 724


AISA/SFI
PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 275
VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 143
Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 536
Jt Secretary: बी परिजात 338

निर्दलीयः दीपांशु शौकीन 1724
समाजवादी छात्र सभाः विशेष  यादव 1143

Sep 19, 2026 11:38 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: 5वें राउंड तक का कुल नतीजा

डूसू चुनाव में पांचवें राउंड की काउंटिंग के बाद ABVP प्रेसिडेंट पद पर आगे है. इंडिपेंडेंट कैंडिडेट VP पद पर आगे. ABVP सेक्रेटरी पद पर आगे, समाजवादी पार्टी जॉइंट सेक्रेटरी पद पर आगे

प्रेसिडेंट
यश (ABVP) 5790
मीना (NSUI) 5737

VP
वीर (NSUI) 1117
ABVP 3939
दीपांशु 7655
लेफ्ट

सेक्रेटरी
NSUI 3767
ABVP 5216

जॉइंट सेक्रेटरी
ABVP 3830
NSUI 3421
विशेष यादव (SCS) 4270

Sep 19, 2026 11:34 (IST)

DUSU Result Live Updates: पांचवें राउंड में यश डबास ने ली लीड

डूसू चुनाव के पांचवें राउंड का आंकड़ा भी सामने आ गया है. पांचवें राउंड में एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर बढ़त ली है. देखें पांचवें राउंड के आंकड़ें. 

ABVP
PRESIDENT : यश डबास 1586
VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 936
Secretary : रिया छाबड़ी 1568
Jt Secretary: लक्ष्य राज 986


NSUI
PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 1268
VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 247
Secretary : नम्रता चौधरी 803
Jt Secretary: गोपाल चौधरी 759


AISA/SFI
PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 316
VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 119
Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 394
Jt Secretary: बी परिजात 347

उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन निर्दलीय 2031
विशेष यादव 1193

Sep 19, 2026 11:32 (IST)

DUSU Result Live Updates: DUSU चुनाव: चौथे राउंड तक का कुल नतीजा

DUSU चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. चौथे राउंड के बाद का कुल नतीजा सामने आ गया है. NSUI प्रेसिडेंट पद पर आगे, इंडिपेंडेंट कैंडिडेट VP पद पर आगे.

प्रेसिडेंट
यश (ABVP) 4204
मीना (NSUI) 4469
अनन्या (लेफ्ट) 3003

VP
दीपांशु (निर्दलीय)  5624
ABVP 3003
वीर (NSUI) 870

सेक्रेटरी
NSUI 2964
ABVP 3648

जॉइंट सेक्रेटरी
ABVP 2844
NSUI 2662
 

Sep 19, 2026 11:22 (IST)

DUSU Election Result Live Updates: किसे कितना वोट मिला?

DUSU चुनाव: तीसरे राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर NSUI आगे

  • अध्यक्ष: यश डबास (एबीवीपी) - 3,130, विजय शंकर मीना (एनएसयूआई) - 3,571
  • उपाध्यक्ष: ईशू मौर्य (एबीवीपी) - 2,389, वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 664, दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 4,264
  • सचिव: रिया छावड़ी (एबीवीपी) - 2,805, नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 2,332
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी) - 2,199, गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 1,958, विशेष यादव (निर्दलीय) - 2,598
     

Sep 19, 2026 11:18 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: चौथे राउंड में ABVP का कमबैक

डूसू चुनाव के वोटों की गिनती में चौथे राउंड में प्रेसिडेंट पद पर ABVP ने कमबैक किया है. 

Round 4
ABVP
PRESIDENT : यश डबास 1074
VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 614
Secretary : रिया छाबड़ी 843
Jt Secretary: लक्ष्य राज 672


NSUI
PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 898
VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 206
Secretary : नम्रता चौधरी 632
Jt Secretary: गोपाल चौधरी 704


AISA/SFI
PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 201
VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 100
Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 376
Jt Secretary: बी परिजात 319

दीपांशु शौकीन 1360
विशेष  यादव 479

Sep 19, 2026 11:16 (IST)

DUSU Election Result Live Updates: राउंड वार आ रहे रुझान, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय ने चौंकाया

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की वोटों की गिनती जारी है. राउंड वार मिले वोटों के आंकड़े सामने आ रहे हैं. जिसे जोड़ते हुए अंतिम नतीजा साफ होगा. अभी ABVP और NSUI की टक्कर के बीच चौंकाने वाला रुझान उपाध्यक्ष पद से सामने आया है. जहां निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने सबको पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है. 

Sep 19, 2026 11:12 (IST)

DUSU Election Result Live Updates: सेंट्रल पैनल के चारों पदों पर कौन चल रहा आगे?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अभी तक तीन राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है. तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद प्रेसिडेंट पद पर एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं. जबकि सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी तो संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज आगे चल रहे हैं.

Sep 19, 2026 11:04 (IST)

DUSU Election Result Live Updates: तीसरे राउंड में भी प्रेसिडेंट पद पर NSUI आगे, VP पर निर्दलीय आगे

राउंड 3 में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आगे, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

अध्यक्षः यश डबास 682
उपाध्यक्ष: ईशू मौर्य 505
सचिव: रिया छाबड़ी 659
संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज 429

एनएसयूआई

अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा 859
उपाध्यक्ष: वीर छात्र रथ 165
सचिव: नम्रता चौधरी 567
संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी 558

आइसा/एसएफआई

अध्यक्ष: अनन्या रतूड़ी 165
उपाध्यक्ष: अक्षत शिखर 94
सचिव: मंचन डेस्कयोंग 276
संयुक्त सचिव: बी पारिजात 215

दीपांशु शौकीन 1008
विशेष यादव 553

Sep 19, 2026 11:00 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: प्रेसिडेंट पद पर NSUI का जोरदार कमबैक

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के दूसरे राउंड में NSUI ने अध्यक्ष पद पर जोरदार कमबैक किया है. NSUI के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा दूसरे राउंड की गिनती के बाद 1521 वोटों के साथ पहले नंबर है, जबकि ABVP के यश डबास दूसरे राउंड के बाद 1143 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है. लेफ्ट की अनन्या रतूड़ी 200 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

Sep 19, 2026 10:46 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: DUSU काउंटिंग राउंड-2 में NSUI ने दिखाया दम

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती के दूसरे राउंड में NSUI ने कम बैक किया है. पहले राउंड में ABVP चारों सीटों पर आगे चल रही थी. लेकिन दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद पर NSUI ने बढ़त बना ली है. 

डूसू काउंटिंग राउंड- 2

ABVP
PRESIDENT : यश डबास 1143
VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 1019
Secretary : रिया छाबड़ी 1004
Jt Secretary: लक्ष्य राज 932


NSUI
PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 1521
VICE PRESIDENT: वीर छत्र रथ 257
Secretary : नम्रता चौधरी 856
Jt Secretary: गोपाल चौधरी 702


AISA/SFI
PRESIDENT : अनन्या रतूड़ी 200
VICE PRESIDENT: अक्षत शिखर 83
Secretary : स्टेजिंग डेस्कियोंग 83
Jt Secretary: बी परिजात 326

Sep 19, 2026 10:39 (IST)

DUSU Result Live Updates: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद डूसू का यह पहला चुनाव

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभी चारों सीटों पर आगे चल रही है. शुरुआती रुझान में अभाविप को मिल रही सफलता बेहद खास है. क्योंकि यह चुनाव जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हो रहे हैं. उस प्रदर्शन में सरकार और सिस्टम के खिलाफ युवाओं की नाराजगी देखी गई थी. लेकिन इसके बाद भी छात्रसंघ चुनाव में अभाविप का आगे रहना बड़ी बात है.

Sep 19, 2026 10:33 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: DUSU रिजल्ट चारों सीट पर ABVP आगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के सेंट्रल पैनल के चारों सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बढ़त हासिल कर ली है. शुरुआती रुझान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सभी पद पर ABVP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 

ABVP 

  • अध्यक्ष: यश डबास 1503
  • उपाध्यक्ष: ईशू मौर्य 865
  • सचिव: रिया छाबरी 1142
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज 938

NSUI

  • अध्यक्ष: विजय शंकर मीना 1191
  • उपाध्यक्ष: वीर छात्र रथ 242
  • सचिव: नम्रता चौधरी 909
  • संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी 698

LEFT

  • अध्यक्ष: अनन्या रतूड़ी 288
  • उपाध्यक्ष: अक्षत शिखर 105
  • सचिव: मंचन डेस्कयोंग 333
  • संयुक्त सचिव: बी पारिजात 270
     

Sep 19, 2026 10:19 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: DUSU रिजल्ट पहले राउंड की काउंटिंग में ABVP आगे

डूसू चुनाव का पहला रुझान सामने आ गया है. पहले रुझान में ABVP को बढ़त मिली है. अध्यक्ष चुनाव की पहले राउंड की काउंटिंग के बाद पहले नंबर पर ABVP, दूसरे नंबर पर NSUI तो तीसरे नंबर पर लेफ्ट है. 

DUSU रिजल्ट, पहले राउंड की काउंटिंग में ABVP आगे

यश डबास (ABVP)- 1305
विजय शंकर मीणा (NSUI)- 1191
अनन्या रतूड़ी- (Left)- 288

Sep 19, 2026 10:16 (IST)

DUSU Result Live Updates: DUSU चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी नेता ने क्यों कहा- राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए

DUSU चुनाव पर बात करते हुए BJP के नेशनल मीडिया को-कन्वीनर सिद्धार्थ यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जोर-शोर से वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, उन्हीं की पार्टी के छात्र संगठन NSUI की एक सदस्य दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में फ़ेक ID कार्ड का इस्तेमाल करके वोट डालते हुए पकड़ी गई. पकड़े जाने पर उस छात्रा ने खुद माना कि NSUI के कई कार्यकर्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में फ़ेक ID कार्ड से वोटिंग कर रहे हैं. अब यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी को हर जगह वोट चोरी क्यों दिखती है. 

ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी अपनी पार्टी और छात्र संगठन में ही बड़े पैमाने पर ऐसी चोरी हो रही है. राहुल गांधी की बातों और उनके कामों में बहुत फर्क है. राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए कि जिस चुनाव में सिर्फ़ युवा वोट करते हैं, उसमें किस तरह धांधली हुई, उसे प्रभावित किया गया और गलत तरीकों से दाग़दार किया गया। यह राहुल गांधी और उनकी पार्टी की पहचान बन गई है, जिससे पता चलता है कि वे लोकतंत्र को लेकर कितने गंभीर हैं."

 

Sep 19, 2026 09:46 (IST)

DUSU Result Live Updates: NSUI के उपाध्यक्ष उम्मीदवार को उम्मीद, अच्छा प्रदर्शन करेंगे

DUSU चुनाव 2026 के वोटों की गिनती के बीच NSUI के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ ने कहा, "हम बहुत पॉज़िटिव हैं. ज़ाहिर है, जब आपने इतनी मेहनत की हो, तो वोटिंग से पहले थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है; लेकिन हम बहुत पॉज़िटिव हैं और चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

Sep 19, 2026 09:44 (IST)

DUSU Result Live Updates: ABVP के उपाध्यक्ष उम्मीदवार को उम्मीद, जीतेंगे चारों सीट

डूसू चुनाव में ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य ने कहा, "हमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों पर भरोसा है. हमें पूरा यकीन है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) 4-0 से जीत हासिल करेगी. अगर तुलना करें, तो इस बार वोटिंग पिछले साल के मुकाबले ज़्यादा हुई है... उन्हें ABVP के हर उम्मीदवार और खुद संगठन पर भरोसा है. इसीलिए मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार ABVP निर्णायक बहुमत के साथ जीतेगी."

Sep 19, 2026 09:15 (IST)

DUSU Result Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पिछले तीन साल के रिजल्ट, कौन किस पद पर जीता

आज दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे आ रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है. दोपहर बाद तक यह तय हो जाएगा कि अगले एक साल के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की कमान किसके हाथों में रहेगी. इस बीच आइए जानते हैं कि डूसू चुनाव के पिछले तीन साल के रिकॉर्ड. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025

  • अध्यक्ष- आर्यन मान  ABVP
  • उपाध्यक्ष- राहुल झांसला NSUI
  • सचिव- कुणाल चौधरी ABVP
  • संयुक्त सचिव- दीपिका झा  ABVP

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2024

  • अध्यक्ष - रौनक खत्री NSUI
  • उपाध्यक्ष- भानु प्रताप सिंह ABVP
  • सचिव- मित्रविंदा करनवाल ABVP
  • संयुक्त सचिव- लोकेश चौधरी  NSUI

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2023

  • अध्यक्ष - तुषार डेढ़ा ABVP
  • उपाध्यक्ष- अभि दहिया NSUI
  • सचिव- अपराजिता ABVP
  • संयुक्त सचिव- सचिन बैसला  NSUI

ये आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले तीन साल में दो साल ABVP का उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर जीता है. हालांकि हर बार इन्हीं दोनों छात्र संगठनों में सीधी फाइट रही है.

Sep 19, 2026 09:05 (IST)

DUSU Result Live Updates: छात्रों का ABVP पर पूरा भरोसा, क्योंकि हमने बिना थके काम कियाः यश डबास

DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती के दौरान ABVP के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा, "छात्र ABVP पर पूरा भरोसा करते हैं क्योंकि संगठन ने पूरे साल बिना थके काम किया है - चाहे वह 'पिंक बूथ' लगवाना हो, 'वमिका' वैन का इंतज़ाम करना हो, छात्रों की सुरक्षा के लिए एक हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगवाना हो, या स्पोर्ट्स के छात्रों के लिए 'DU ओलंपिक्स' जैसा बड़ा इवेंट आयोजित करना हो."

VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, ABVP’s President candidate Yash Dabas says, "Students place their complete trust in ABVP because the organisation has worked tirelessly throughout the year, whether it was getting 'Pink Booths' set up, arranging for a… pic.twitter.com/J5oHoDokmD

 

Sep 19, 2026 08:59 (IST)

DUSU Result Live Updates: NSUI के चारों उम्मीदवारों को जानिए

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती आज जारी है. सेंट्रल पैनल के चार पद- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए यह चुनाव हो रहा है. कांग्रेस सर्मथित NSUI ने भी इन चार पदों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं. 

  • अध्यक्ष पद के उम्मीदवार- विजय शंकर मीणा
  • उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार- वीर चतरथ
  • सचिव पद की उम्मीदवार - नम्रता चौधरी
  • संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार- गोपाल चौधरी

 

Sep 19, 2026 08:57 (IST)

DUSU Result Live Updates: लेफ्ट के चारों उम्मीदवारों को जानिए

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती आज जारी है. सेंट्रल पैनल के चार पद- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए यह चुनाव हो रहा है. लेफ्ट के छात्रसंघ ने भी इन चार पदों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं. 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार- अनन्या रतूड़ी
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार- अक्षत शिखर
सचिव पद की उम्मीदवार - स्तांजिन देशक्यांक
संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार- बी परीजात

 

Sep 19, 2026 08:52 (IST)

DUSU Result Live Updates: ABVP के चारों उम्मीदवारों को जानिए

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती आज जारी है. सेंट्रल पैनल के चार पद- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए यह चुनाव हो रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन चारों पदों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं. 

  • अध्यक्ष पद के उम्मीदवार- यश डबास
  • उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार- इशु मौर्या
  • सचिव पद की उम्मीदवार - रिया छाबरी
  • संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार- लक्ष्यराज सिंह
     

 

Sep 19, 2026 08:46 (IST)

DUSU Result Live Updates: ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी यश डबास की NDTV से खास बातचीत

डूसू चुनाव के वोटों की गिनती के बीच ABVP के अध्यक्ष उम्मीदवार यश डबास ने NDTV से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने मेट्रो में छूट, छात्राओं की सुरक्षा, हॉस्टल सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि मैं 6 साल से यूनिवर्सिटी में हूं. लगातार छात्रों के बीच में रहा हूं. यदि मैं जीता तो आने वाले अपने 365 दिन के कार्यकाल में भी लगातार छात्रों के बीच बना रहूंगा. 
 

Sep 19, 2026 08:37 (IST)

DUSU Result Live Updates: प्रॉक्टर बोले- काउटिंग को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. प्रॉक्टर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद है. प्रॉक्टर मनोज सिंह ने कहा कि काउंटिंग को लेकर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है. 

Sep 19, 2026 08:32 (IST)

DUSU Result Live Updates: काउंटिंग सेंटर में लगाए गए हैं कई LED स्क्रीन

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है. काउंटिंग सेंटर में कई कई बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई है. बाहर छात्र संघ के प्रतिनिधि और मीडिया के साथी के बैठने की व्यवस्था की गई है. काउंटिंग के शुरुआती रुझान कुछ देर में सामने आने की उम्मीद है. 

 

 

Sep 19, 2026 08:07 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कैंपस में 91 कॉलेज, लेकिन चुनाव 52 में होते हैं

आज डूसू चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इस बीच बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं. साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं. दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं. DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं. सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं.

Sep 19, 2026 08:04 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: डूसू चुनाव वोटों की गिनती शुरू

सुबह के 8 बजते ही दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. काउंटिग सेंटर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. सभी छात्र संगठन और उनके समर्थक भी नतीजों पर नजर बनाए हैं. कुछ घंटों बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

Sep 19, 2026 08:02 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: डूसू रिजल्ट के लिए 2000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात

डूसू चुनाव के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में कोई दिक्कत नहीं आए, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि DUSU चुनावों के वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होने के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है; साथ ही, मुख्य सड़कों पर पाबंदियां लगाई गई हैं और काउंटिंग सेंटर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

Sep 19, 2026 07:54 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: NDTV की डिजिटल एक्सक्लूसिव कवरेज में छात्रों ने बताई थी अपने मन की बात

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले एनडीटीवी की टीम कैंपस में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंची थी. इस दौरान हमारी टीम ने कई छात्र-छात्राओं से बड़ी तसल्ली से बात की थी. उनका मन टटोलने की कोशिश की. यह समझने की कोशिश की गई थी कि इस बार का चुनाव क्या पिछली बार के चुनावों से अलग है. पढ़ें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने क्या कुछ कहा था-

पढ़ें पूरी खबर- ABVP या NSUI, वोटिंग से पहले डीयू के छात्रों ने बताई अपने मन की बात

Sep 19, 2026 07:48 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: वोटों की गिनती बस कुछ देर में होगी शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बलों की तैनाती की गई है. वोटों की गिनती को लेकर अब काउंटिंग सेंटर पर सरगर्मी बढ़ गई है. वोटों की गिनती बस कुछ देर बाद शुरू होने वाली है. 

Sep 19, 2026 07:43 (IST)

DUSU Election Result 2026 Live Updates: डूसू में जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे छात्रनेता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज आने वाले रिजल्ट के बाद कोई भी छात्र नेता विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक लगा दी और सभी छात्र संगठनों तथा उम्मीदवारों से यह बताने को कहा कि नियमों के उल्लंघन के लिए उन पर चुनावी जुर्माना क्यों न लगाया जाए. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने ये निर्देश डूसू चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बार-बार और खुले तौर पर उल्लंघन पर गौर करने के बाद दिए.
 

Sep 19, 2026 07:37 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: NDTV की डिजिटल एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में छात्राओं ने बताई थी अपनी चिंता

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हॉस्टल, कैंपस में साफ पीने लायक पानी, खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर, छात्रों के लिए मेट्रो किराए में रियात, बढ़ती फीस, लाइब्रेरी में कम जगह जैसे तमाम मुद्दों के साथ छात्राओं की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है. NDTV.in के साथ बातचीत में छात्राओं ने बताया कि वे चुनाव के दौरान क्या महसूस करती हैं. चुनाव प्रचार के दौरान छात्र नेता किस तरह से बड़ी और महंगी गाड़ियों से आते हैं और तेज आवाज में गाने बजाते हुए गुजरते हैं. ऐसी स्थिति में डीयू की छात्राओं को बेहद असुरक्षित महसूस होता है. वे शाम को अकेले बाहर निकलने में डरती हैं. 

पढ़ें पूरी खबर- 'हमें नहीं पता होता कब कुचल दिए जाएं...', DU चुनाव के दौरान छात्राओं में थार-फार्च्युनर की दहशत

Sep 19, 2026 07:30 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: कॉलेज और विभाग के नतीजे DUSU के मेन चुनाव से अलग

इन सभी परिणामों को DUSU के केंद्रीय चुनाव के अंतिम नतीजे नहीं माना जाना चाहिए. ये अलग-अलग कॉलेजों और विभागों में हुए स्थानीय छात्र चुनावों के परिणाम हैं. DUSU के केंद्रीय पदों का चुनाव और उसके परिणाम अलग प्रक्रिया के तहत घोषित किए जाते हैं. इसलिए इन नतीजों से फिलहाल संबंधित कॉलेजों और विभागों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन की तस्वीर सामने आती है. 

पढ़ें पूरी खबर- DU में कॉलेज और विभाग स्तर के चुनावों में ABVP का दबदबा, NSUI-SFI ने भी दर्ज की जीत

Sep 19, 2026 07:27 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: मोतीलाल नेहरू कॉलेज मॉर्निंग सहित कई कॉलेजों में NSUI को मिली जीत

कॉलेज स्तर के चुनावों में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के उम्मीदवारों ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज की. मोतीलाल नेहरू कॉलेज मॉर्निंग में NSUI ने क्लीन स्वीप किया. SPM मॉर्निंग में उपाध्यक्ष पद पर NSUI उम्मीदवार जीते. श्रद्धानंद कॉलेज में सचिव और सेंट्रल काउंसलर पद पर भी NSUI की जीत हुई. 

NSUI के उम्मीदवारों ने रामलाल आनंद कॉलेज और रामलाल कॉलेज में क्लीन स्वीप दर्ज किया. भगिनी निवेदिता कॉलेज में अध्यक्ष और सेंट्रल काउंसलर पद पर जीत मिली. आर्यभट्ट कॉलेज में अध्यक्ष और सचिव समेत चार सीटों पर NSUI उम्मीदवार विजयी रहे. किरोड़ीमल कॉलेज में उपाध्यक्ष और BCR पद पर भी संगठन ने जीत दर्ज की, जबकि वेंकटेश्वर कॉलेज में पांच सीटों पर NSUI उम्मीदवारों की जीत की जानकारी सामने आई है. 
 

Sep 19, 2026 07:26 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में SFI की जीत

कई कॉलेजों में ABVP को मिली जीत के अलावा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी कुछ अहम पदों पर जीत दर्ज की. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में SFI की दिल्ली राज्य समिति की सदस्य आर्ची बिस्वास ने ABVP उम्मीदवार को हराकर अध्यक्ष पद जीता. इसी कॉलेज में सचिव, संयुक्त सचिव और सेंट्रल काउंसलर पदों पर भी अलग-अलग परिणाम सामने आए. जाकिर हुसैन कॉलेज मॉर्निंग में SFI के जितेंद्र ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. 
 

Sep 19, 2026 07:24 (IST)

DUSU Result Live Updates 2026: कई कॉलेज के चुनाव में ABVP का दबदबा

डूसू चुनाव के मुख्य नतीजे से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और विभागों में हुए स्थानीय छात्र चुनावों के नतीजे शुक्रवार को सामने आए. जिसमें ABVP ने कई कॉलेजों और विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर जीत दर्ज की है. 

  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में ABVP ने अध्यक्ष, मंत्री और दोनों सेंट्रल काउंसलर समेत सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की. 
  • डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंसेज में भी अध्यक्ष, मंत्री और दोनों सेंट्रल काउंसलर पद ABVP के खाते में गए. 
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में संगठन ने चारों पदों पर जीत हासिल की. 
  • केशव महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार विजयी रहे. 
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव और दोनों सेंट्रल काउंसलर पद ABVP ने जीते. 
     

Topics mentioned in this article
DUSU Election Result
DUSU Election Result 2026
DUSU Election Result 2026 Live
DUSU Election Results LIVE Updates
ABVP Vs NSUI