कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के दौरान भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कुछ राज्यों की रिक्त सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की छानबे व स्वार विधानसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर 10 मई को चुनाव होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे. इन सभी सीटों पर 13 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा और 20 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे. 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जाए सकेगा.
उत्तर प्रदेश में दो सीटों स्वार और छानबे विधानसभा पर आयोग ने उपचुनाव का एलान किया है. मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट अपना दल एस के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हो गई थी. इसलिए वहां चुनाव हो रहा है. वहीं, स्वार सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द हो गई थी, क्योंकि उन्हें हेट स्पीच के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई है.
| लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव, 2023 | ||
| क्रम संख्या | राज्य | लोकसभा सीट | 
|---|---|---|
| 1 | पंजाब | जालंधर | 
| क्रम संख्या | राज्य | विधानसभा सीट | 
| 1 | ओडिशा | झारसुगुड़ा | 
| 2 | उत्तर प्रदेश | छनबे | 
| 3 | उत्तर प्रदेश | सुआर | 
| 4 | मेघालय | सोहियॉन्ग | 
| विधानसभा उपचुनाव 2023 का कार्यक्रम | ||
| कार्यक्रम | तिथि | |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 13 अप्रैल, 2023 | |
| नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल, 2023 | |
| नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि | 21 अप्रैल, 2023 | |
| नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि | 24 अप्रैल, 2023 | |
| मतदान की तिथि | 10 मई, 2023 | |
| मतगणना / चुनाव परिणाम की तिथि | 13 मई, 2023 | |
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. इसके बाद से ये सीट खाली है.














