'BJP को TMC से सीखना चाहिए...' महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक पारित नहीं होने पर CM ममता

CM ममता ने कहा कि BJP का पतन शुरू हो गया है. हमने भाजपा को हरा दिया है. उनके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है. वे दूसरों के समर्थन से सत्ता में बने हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया
  • उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश को बांटना चाहती है और केवल सहयोगियों के समर्थन से सत्ता में बनी हुई है.
  • बनर्जी ने TMC में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का दावा करते हुए कहा कि पार्टी में लोकसभा में 36 प्रतिशत महिलाएं हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद के निचले सदन में पारित करने में विफल रहने के बाद भाजपा का ‘‘पतन'' शुरू हो गया है. हावड़ा के उलुबेरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ‘‘पराजित'' हो चुकी है और केवल अपने सहयोगियों के समर्थन से ही सत्ता में बनी हुई है.

उन्होंने कहा, ‘‘BJP का पतन शुरू हो गया है. हमने भाजपा को हरा दिया है. उनके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है. वे दूसरों के समर्थन से सत्ता में बने हुए हैं.''

बीजेपी देश को बांटना चाहती है : ममता बनर्जी

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनावों से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया था. परिसीमन के लिए भाजपा के दबाव बनाने को लेकर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) देश को ‘‘बांटना'' चाहती है.

'भाजपा को हमसे सीखना चाहिए'

अपनी पार्टी द्वारा महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल की लोकसभा में 36 प्रतिशत और राज्यसभा में 46 प्रतिशत सदस्य महिलाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जैसी कोई दूसरी पार्टी नहीं है. भाजपा को हमसे सीखना चाहिए. मैं 1998 से महिला आरक्षण के लिए संघर्ष कर रही हूं.'' बनर्जी ने भाजपा के लिए काम करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि पार्टी केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह पाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें :  ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज स्ट्रेट, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा...

Featured Video Of The Day
जंग के बीच Beirut में कितनी मची तबाही? तस्वीरें आपको दहला देंगी