ब‍िहार के मधेपुरा में अजब-गजब शादी: नशे में धुत देवर की भाभी से कराई जा रही थी जबरन शादी, पुल‍िस ने रोका 

मह‍िला का उसके पत‍ि से दो साल से व‍िवाद चल रहा था. वह अपने में मायके में रह रही थी. आरोप है क‍ि मायके वाले देवर का अपहरण करके शादी करा रहे थे. पढ़ें रमन कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार मधेपुर में नशे में धुत देवर की भाभी से करा रहे थे जबरन शादी.

बिहार के मधेपुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. देवर और भौजाई की जबरन शादी कराई जा रही थी. दूल्हा नशे में धुत था, इसके बावजूद शादी की रस्में जारी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई. मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र का है. काशीपुर निवासी राजेश कुमार ने अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस जब जांच में जुटी, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

पत्नी से दो साल से विवाद  

राजेश कुमार का उसकी पत्‍नी से दो साल से व‍िवाद चल रहा था. वह अपने मायके में रह रही थी. राजेश कुमार ने 29 मार्च को छोटे भाई मुकेश कुमार के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया. जांच में पुल‍िस को पता चला क‍ि मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ देकर कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में उसकी जबरन शादी उसकी ही भौजाई से कराई जा रही थी. राजेश कुमार के ससुराल वालों पर ही अपहरण करने का आरोप है. 

नशे में धुत था मुकेश कुमार 

शादी के दौरान का वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ. युवक पूरी तरह से नशे में धुत द‍िख रहा था. पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं, और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. 

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट.

पुलिस कर रही जांच 

मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को बरामद कर लिया और थाने ले आई. मामले में परिजनों के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अजमेर में डोम‍िनोज ने वेज की जगह भेज द‍िया नॉनवेज प‍िज्‍जा, ग्राहक बोला- मैं धार्म‍िक हूं, नॉनवेज खिला दिया

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump ने किया ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने दाग दिए ड्रोन | NDTV India