ब‍िहार: ​जहानाबाद में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी को देखते ही टूट पड़े लोग; पुल‍िस से झड़प 

लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला, और सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जहानाबाद के सदर अस्पताल के बाद तैनात फोर्स.

बिहार के जहानाबाद में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है, और माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस आरोपी मोहम्मद राजू को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, तो आरोपी को देखते ही वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. उग्र भीड़ आरोपी को अपने हवाले करने और मौके पर ही सजा देने की मांग कर रही थी. 

भीड़ बेकाबू हो गई 

मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है. ​बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी आरोपी को लेकर अस्पताल परिसर में दाखिल हुई, वहां मौजूद स्थानीय लोग बेकाबू हो गए और हंगामा शुरू कर दिया. उग्र भीड़ आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रही थी. लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. 

पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया 

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता देख पुलिस को कड़ा रुख अपनाते हुए 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है, और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे वापस उसे थाने ले गई.

आरोपी के घर पर तोड़ फोड़ किया 

इस संबंध में सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के घटना के बाद कुछ लोग आक्रोशित होकर आरोपी के घर तोड़ फोड़ कर दिया था. जिसे समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया है. कुछ लोगों ने अस्पताल में बेवजह भीड़ लगाया गया था, जिसे लेकर भी पुलिस ने भीड़ को हटाया. था. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इस घटना के बाद संवेदनशील इलाकों और अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्‍या सास-ससुर के भरण-पोषण के लिए बाध्‍य है बहू? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ की स्थिति

Featured Video Of The Day
Prahar Guns: भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, Adani Defense ने समय से पहले सौंपी 'प्रहार' गन की पहली खेप