बेंगलुरु में नकली ‘तोता ज्योतिषी’ ने IT अधिकारी को लगाया 20.6 लाख का चूना, जीवन में तरक्की दिलाने के नाम पर ठगी

बेंगलुरु में नकली ‘तोता ज्योतिषी’ बने 59 वर्षीय शेखर ने एक आईटी अधिकारी को झांसा देकर 20.6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ठग लिए. भरत नगर पुलिस ने उसे कैंटनमेंट स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर 124 ग्राम सोना और 796 ग्राम चांदी बरामद की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘तोता ज्योतिषी’ बताने वाले शख्स ने एक आयकर (IT) अधिकारी को झांसे में लेकर लाखों की ठगी कर ली.
AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु में खुद को तोता ज्योतिषी बताकर एक व्यक्ति ने IT अधिकारी से लाखों रुपए के कीमती सामान की ठगी की.
  • आरोपी ने पीड़ित को भविष्य बताने और विशेष पूजा का झांसा देकर सोना-चांदी के गहने ले लिए और वापसी का भरोसा दिया.
  • शिकायत पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कैंट रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को ‘तोता ज्योतिषी' बताने वाले व्यक्ति ने एक आयकर (IT) अधिकारी को झांसे में लेकर सोने-चांदी के कीमती सामान में लाखों की ठगी कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए माल का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है.

कैसे दिया धोखा?

शिवन चे‍टी गार्डन के निवासी पीड़ित आईटी अधिकारी ने शिकायत में बताया कि वे जब श्री सर्कल के पास से गुजर रहे थे, तभी 59 वर्षीय शेखर नामक व्यक्ति ने उन्हें रोककर अपना परिचय तोता ज्योतिषी के रूप में दिया. आरोपी ने दावा किया कि वह चेहरा पढ़कर भविष्य बता सकता है और विशेष पूजा-अनुष्ठान कर जीवन में तरक्की दिला सकता है. शुरुआत में आरोपी ने ₹50,000 नकद लिए. बाद में उसने कहा कि करियर ग्रोथ, ट्रांसफर और जीवन में ‘शांति' के लिए बड़ा अनुष्ठान जरूरी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 ने कूदकर जान बचाई

डर और अंधविश्वास का माहौल बनाकर उसने पीड़ित से 194 ग्राम सोना और 1.3 किलो चांदी ले ली. आरोपी ने भरोसा दिलाया कि अनुष्ठान पूरा होने के बाद सामान लौटा दिया जाएगा. लेकिन जब पीड़ित ने अपने कीमती सामान की वापसी मांगी, तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया.

Advertisement

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

शिकायत के आधार पर भरत नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 316(2), 318(4), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर 59 वर्षीय शेखर को कैंटनमेंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने सोना–चांदी हलसूरु स्थित एक ज्वेलरी दुकान को बेच दिया था.

यह भी पढ़ें- 'गैस क्राइसिस चार्ज' लगाने वाले बेंगलुरु के कैफे ने लिया यू-टर्न, NDTV को बताई वायरल बिल की सच्चाई 

Advertisement

₹20.6 लाख का सामान बरामद

15 मार्च को पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर 124 ग्राम सोना, 796 ग्राम चांदी बरामद कर लिया. बरामद सामान की कुल कीमत ₹20.60 लाख बताई जा रही है. आरोपी को 17 मार्च को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कहां का है आरोपी?

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया शेखर तमिलनाडु के थेनी जिले के वडीपट्टी गांव का निवासी है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह इसी तरीके से पहले भी किसी को ठग चुका है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मेरा अभी अमेरिकी में रहना... जंग के बीच Trump का बड़ा फैसला | BREAKING NEWS