असम में बीफ पर सियासी दंगल, सीएम हिमंत सरमा बोले- कुंकी चौधरी के माता-पिता पर कार्रवाई करेंगे

AJP उम्मीदवार कुकी चौधरी ने भाजपा पर फर्जी एआई वीडियो फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. अब सीएम हिमंता ने कुंकी चौधरी के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असम में बीफ पर सियासी दंगल

असम में विधानसभा चुनाव के बीच बीफ पर सियासी घमासान जारी है. बीफ खाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एजेपी उम्मीदवार कुंकी चौधरी के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि वह कुंकी चौधरी के माता-पिता के खिलाफ कथित तौर पर ‘बीफ' खाने और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए कार्रवाई करेंगे. सीएम ने कहा कि मैं सब कुछ स्वीकार करूंगा, लेकिन ‘बीफ' खाना नहीं. 

सनातनियों भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बृहस्पतिवार को सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि कुंकी की सुजाता गुरुंग चौधरी ने ‘बीफ' खाने से संबंधित पोस्ट साझा किए थे. इस दौरान कुछ वर्गों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और पाकिस्तान का समर्थन किया था, जिससे ‘सनातनी' लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी. मुख्यमंत्री ने कहा, "कुंकी जीते या हारे, भूल जाइए... उन्हें कहने दीजिए कि उनके माता-पिता ‘बीफ' खाते हैं, वह सनातनी हिंदू हैं और उन्होंने अपने माता-पिता को छोड़ दिया है. अगर वह कहती हैं कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं हैं, तो मैं उनके साथ हूं."

उन्होंने कहा कि क्या आप ‘बीफ' खाने वालों को वोट देंगे? कौन सा ‘सत्राधिकार' उन्हें वोट देगा? AJP उम्मीदवार कुंकी चौधरी पर हमला बोलते हुए सीएम शर्मा ने कहा, "ये लोग जेन जेड की बात कर रहे हैं, क्या जेन जेड ‘बीफ' खाता है? ‘बीफ' खाने की बात सुनकर मेरा सिर चकरा जाता है... लुरिंज्योति गोगोई (एजेपी प्रमुख) को हिंदुओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए. हर बार वे कहते हैं कि मैं लड़की को निशाना बना रहा हूं. अगर कोई बीफ खाएगा, तो मैं पूरी दुनिया को निशाना बनाऊंगा." 

मिया समुदाय ने बीफ खाना छोड़ दिया

उन्होंने कहा, ठये कैसी हिम्मत है? क्या हम हिंदू मर चुके हैं? क्या हम कामाख्या, माजुली और बटाद्रवा के सामने ‘बीफ' खाएंगे?" मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी बात मानकर मिया समुदाय के लोगों ने भी ‘बीफ' खाना छोड़ दिया है और अब वे भैंस का मांस खाते हैं. उन्होंने कहा कि जब मैंने मिया समुदाय को ‘बीफ' खाने से रोक दिया है, तो क्या मैं कुंकी चौधरी को इसे खाने दूंगा? किसी भी अभिभावक को बख्शा नहीं जाएगा. मैंने ईद के दौरान धुबरी में ‘बीफ' लाने पर देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया था. 

Advertisement

इससे पहले शनिवार को बीफ विवाद के बीच सबसे युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने भाजपा पर फर्जी एआई वीडियो फैलाने का आरोप लगाया. एजेपी कैंडिडेट ने कहा कि  BJP के IT सेल ने उनका एक AI-जेनरेटेड वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर फैला रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का आईटी सेल इस तरह का वीडियो बनाने में इतना पैसा और मेहनत क्यों खर्च कर रहा है? अगर उन्हें वीडियो बनाना ही है तो मेरे घर आइए, मैं बयान दूंगी. इसको लेकर कुंकी ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है. 

यह भी पढे़ं- 

Exclusive: महात्मा गांधी भी बीफ के खिलाफ थे...असम चुनाव से पहले NDTV संग बातचीत में असम सीएम

3 पासपोर्ट वाले कांग्रेस के आरोपों पर हिमंता का पलटवार, कहा- 48 घंटे में करेंगे केस, जेल जाएंगे खेड़ा

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे TMC सांसद Babul Supriyo का चौंकाने वाला जवाब