बंगाल में चुनाव प्रचार के बाद अमित शाह गंगासागर गए, सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के लिए प्रार्थना की

अमित शाह ने कहा कि मैंने ज्ञान, त्याग और तपस्या के प्रतीक महर्षि कपिल से देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की. उनका जीवन और दर्शन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने बंगाल के गंगासागर में भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की.
  • अमित शाह ने कपिलमुनि मंदिर में पूजा-अर्चना कर महर्षि कपिल के जीवन और दर्शन से प्रेरणा लेने की बात कही.
  • अमित शाह ने गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम स्थल पर देशवासियों के कल्याण और मां गंगा की कृपा की कामना की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद, सोमवार को हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम पर स्थित गंगासागर गए और भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए प्रार्थना की. अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में कहा कि मैंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. हर भारतीय को हमारे सुरक्षा बलों के साहस पर गर्व है, जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं.

ऐतिहासिक कपिलमुनि मंदिर में शाह ने पूजा-अर्चना की और देश के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि मैंने ज्ञान, त्याग और तपस्या के प्रतीक महर्षि कपिल से देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की. उनका जीवन और दर्शन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है.'

उन्होंने हिंदी और बांग्ला में लिखे अपने संदेशों में कहा कि मुझे इस पवित्र स्थान पर प्रार्थना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां गंगा समुद्र से मिलती है. पवित्र गंगा मन को अपार शांति और आध्यात्मिक आनंद से भर देती है. मां गंगा देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें. 

हुगली नदी गंगा की सबसे पश्चिमी सहायक नदी है. अमित शाह ने ये यात्रा पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा महीनों तक किए गए ज़ोरदार प्रचार के बाद कीं.  उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे अमर जवानों को आज गंगासागर में श्रद्धापूर्वक पूजन-तर्पण अर्पित किया. अकल्पनीय चुनौतियों और हर बाधा के बीच राष्ट्र रक्षा को सर्वोच्च लक्ष्य मानकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सुरक्षा बलों के शौर्य पर हर भारतीय को अभिमान है.

Advertisement

मतदान का दूसरा और अंतिम चरण 29 अप्रैल को होगा. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था. वोटों की गिनती चार मई को होगी.

ये भी पढ़ें :  ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में स्टेकहोल्डर बनेंगे किसान, जानें क्या है प्रावधान...55 प्रतिशत जमीन मिलेगी वापस

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | बंगाल में Yogi की दहाड़, 4 मई के बाद 'गुंडागर्दी' खत्म
Topics mentioned in this article