'आसानी से नष्ट नहीं हो सकता ब्लैक बॉक्स, सामने आए सच...' : अजित पवार के बेटे जय ने पहली बार की जांच की मांग

जय पवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विमान कंपनी VSR को तत्काल प्रभाव से उड़ान संचालन से प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजित पवार के पुत्र जय पवार ने विमान हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
  • जय पवार ने ब्लैक बॉक्स की तकनीक को नष्ट नहीं मानते हुए हादसे की असली सच्चाई सामने आने की बात कही है.
  • उन्होंने विमान कंपनी VSR को उड़ान संचालन से प्रतिबंधित करने और रखरखाव में अनियमितताओं की जांच की अपील की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजित पवार के विमान हादसे को लेकर उनके पुत्र जय पवार ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस पूरी घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं. जय पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ब्लैक बॉक्स जैसी मजबूत तकनीक आसानी से नष्ट नहीं हो सकती, इसलिए इस दुर्घटना की असली सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए. उन्होंने विमान के रखरखाव में संभावित अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए इसकी गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

साथ ही, जय पवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विमान कंपनी VSR को तत्काल प्रभाव से उड़ान संचालन से प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है. उनके इन सवालों ने इस हादसे की जांच को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा मानकों और तकनीकी पहलुओं पर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है.

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है. यह मांग अजित पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान की गई. एनसीपी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट और सांसद प्रफुल्ल पटेल, डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार, स्टेट प्रेसिडेंट और सांसद सुनील तटकरे, मंत्री हसन मुश्रीफ और यूथ लीडर पार्थ पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

28 जनवरी को बारामती में लेयरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 6 लोगों की जान चली गई थी. अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति के चल रहे चुनावों के बीच एक जनसभा में भाग लेने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था.

ये भी पढें :  अरे, वो बहुत स्पीड में था... साहिल को टक्कर मारने के बाद इस तरह बहस कर रहे थे आरोपी भाई-बहन, देखें VIDEO

Featured Video Of The Day
UP Politics: Akhilesh Yadav से 'गठबंधन', Mayawati ने किया खंडन! | BSP | CM Yogi | NDTV India