ऑनर किलिंग का डर: रील देखकर शादी के लिए SC पहुंचा कपल, CJI से लगाई सुरक्षा की गुहार, जानें- फिर क्या हुआ

ऑनर किलिंग के डर से भागा 19 वर्षीय लड़की और 22 वर्षीय युवक का कपल सोशल मीडिया की रीलें देखकर शादी के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. वकील हरविंदर चौधरी ने उन्हें बचाया और सुरक्षा मांगी. सुप्रीम कोर्ट ने मामला तत्काल सुनने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को निर्देश दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ऑनर किलिंग के डर से भागकर आए एक युवा कपल ने सोशल मीडिया पर रील देखकर यह मान लिया कि शादी सुप्रीम कोर्ट में ही होती है और इस भरोसे के साथ वे सीधे सुप्रीम कोर्ट के परिसर में पहुंच गए.

पार्किंग में मिले वकील, पुलिस स्टेशन ले जाया गया कपल

अधिवक्ता हरविंदर चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने पार्किंग में एक डरे-सहमे लड़का‑लड़की को देखा, जो सुरक्षा मांगने आए थे. उनके अनुसार, लड़की के माता‑पिता उन्हें बंदूक से मारने की धमकी दे रहे हैं. कपल बिहार और यूपी से भागकर दिल्ली आया था. दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे और प्रेम संबंध के कारण घर से भागे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट को उत्तम नगर में क्यों करनी पड़ी शांति की अपील? जानिए HC ने क्या-क्या कहा

'रील देखकर उन्हें लगा कि लोग SC में शादी करते हैं'

रील देखकर उन्हें लगा कि लोग सुप्रीम कोर्ट में शादी करते हैं और CJI उनकी मदद करेंगे. पुलिस स्टेशन तिलक मार्ग ले जाने पर पुलिस ने पहले उन्हें और वकील को डिटेन करने की कोशिश की. बाद में लड़की का बयान दर्ज किया गया.

Advertisement

बता दें कि लड़की की उम्र 19 वर्ष और लड़के की उम्र 22 वर्ष है. लड़की के पिता मनोज कुमार सिंह (जगदीशपुर, बिहार) और उसका भाई धरमवीर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, 'हाई कोर्ट के आर्टिकल 226 क्षेत्राधिकार के प्रति ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों? ऐसे मामलों में हाई कोर्ट तुरंत सुनवाई करता है. हमने पंजाब‑हरियाणा हाई कोर्ट में ऐसे कई केस देखे हैं. अगर हाई कोर्ट राहत न दे, तो आप हमारे पास आइए.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची से क्रूरतम यौन हिंसा, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

वकील ने तीन दिन की सुरक्षा मांगी 

इस पर CJI ने कहा, 'आप हाई कोर्ट जाइए, मुझे पूरा भरोसा है कि हाई कोर्ट आज ही सुनवाई करेगा. हम रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को संदेश भेज देते हैं.'

SC का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को निर्देश दिया कि इस मामले को प्राथमिकता से सुना जाए और कपल की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर तत्काल कदम उठाए जाएं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Strait Of Hormuz | होर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है? किस फिराक में हैं Trump? War