उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से दस श्रद्धालुओं की मौत हुई और कई लापता हैं. हादसे से पहले श्रद्धालु राधे-राधे का जप कर रहे थे, लेकिन किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं था. नाव में पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव तथा हरियाणा के हिसार से आए तीर्थयात्री सवार थे.