'परीक्षा खत्म करो, 12वीं के अंकों के आधार पर दो दाखिला...', NEET विवाद के बीच तमिलनाडु सीएम विजय का बड़ा बयान

NEET पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद तमिलनाडु सरकार ने इसे खत्म करने की मांग की है. सीएम विजय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस परीक्षा को खत्म किया जाए और 12वीं के नंबर के आधार पर सीटें भरने की इजाजत मिले.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET का पेपर एक बार फिर लीक हो गया है. पेपर लीक के इस नए मामले से तमिलनाडु को NEET की आलोचना करने का एक और मौका मिल गया है. तमिलनाडु सरकार ने एक बार फिर NEET को खत्म करने की मांग कर दी है. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह NEET से होने वाले एडमिशन की व्यवस्था खत्म करे और राज्यों को 12वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर सीटें भरने की इजाजत दे.

तमिलनाडु वह राज्य है, जो शुरुआत से ही NEET के खिलाफ रहा है. उसका तर्क है कि यह व्यवस्था अमीर, शहरी और अंग्रेजी मीडियम में पढ़े छात्रों के पक्ष में है और इससे असंतुलन पैदा होता है. सरकार का कहना है कि यह सिस्टम गांवों के उन होनहार लेकिन वंचित छात्रों को बाहर कर देती है, जिन्होंने स्थानीय भाषा के माध्यम से पढ़ाई की है और जो निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते. इसी आधार पर तमिलनाडु NEET से छूट की मांग करता रहा है.

अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी अपने बयान में, विजय ने इस बात की ओर इशारा किया कि यह पहली बार नहीं है जब NEET की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं.

Advertisement

विजय ने कहा, '2024 में पेपर लीक हो गया था और 6 राज्यों में FIR दर्ज की गई थीं, जिन्हें बाद में CBI को सौंप दिया गया था. ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णमन की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक हाईलेवल कमेटी ने सुधारों के 95 सिफारिशें दी थीं. इन सबके बावजूद महज दो साल के भीतर ही एक और पेपर लीक की घटना सामने आई है और परीक्षा रद्द करनी पड़ी है.'

उन्होंने कहा कि 'समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस एग्जाम के बारे में कहा था कि यह खामियों और दोषों का पुख्ता सबूत है.'

Advertisement

विजय ने आगे कहा, 'तमिलनाडु सरकार NEET की शुरुआत से ही लगातार इसका विरोध करती आ रही है. NEET की शुरुआत ने ग्रामीण इलाकों, सरकारी स्कूलों, तमिल-माध्यम पृष्ठभूमि और सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित परिवारों के छात्रों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है. तमिलनाडु सरकार अपनी उस पुरानी मांग को फिर से दोहराती है कि NEET को खत्म किया जाए और राज्यों को यह अनुमति दी जाए कि वे MBBS, BDS और AYUSH कोर्स में 'राज्य कोटे' के तहत आने वाली सभी सीटों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर भर सकें.'

यह भी पढ़ेंः 4 बच्चे, एक परीक्षा और 20 लाख रुपये का राज... जयपुर से शुरू हुई NEET पेपर लीक की कहानी

यह भी पढ़ेंः डॉक्टर बनने का था सपना, मिला 'पेपर लीक' का जख्म: पढ़िए सदमे में डूबी साइशा की पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Debate में मुद्दे से भटके Deepak Jha,BJP प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब! | PM Modi