2-2 किलो के आम देख चौंके सीएम योगी, यूपी में आमों की बारात, दशहरा, चौसा से हुस्न-ए-आरा तक 800 किस्म के मैंगो

Mango Festival in UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन तीन दिन चलेगा. इसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत समेत 800 किस्मों के आम प्रदर्शन में रखे गए हैं. सीएम योगी भी पहुंचे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Mango Festival CM Yogi: आम महोत्सव में सीएम योगी
NDTV
लखनऊ:

Mango Festival in UP: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई आमों का पूरा बागान ही होगा, जहां खरीदार से लेकर बागान मालिक तक होंगे. महोत्सव में सात वर्गों और 56 एरिया में आम की 800 से ज्यादा किस्में दिखाई जाएंगी. यूपी में पिछले साल रिकॉर्ड 3563 मीट्रिक टन आम का निर्यात हुआ है. यूपी के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,गुजरात,  छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र के मैंगो एक्सपर्ट भी महोत्सव में आएंगे. आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी यहां मिलेंगे.

आम महोत्सव का लखनऊ में आगाज

यूपी को आम का कटोरा भी कहा जाता है, वो आम के उत्पादन में पहली पायदान पर है. यूपी में 3.27 लाख हेक्टेयर भूमि पर आम के बगीचे हैं. उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड 62 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया है. ये देश के कुल आम उत्पादन का एक चौथाई है. यूपी का दशहरी, लंगड़ा, लखनऊ सफेदा, चौसा, गौरजीत, रतौल और आम्रपाली दुनिया भर में मशहूर है. मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या और प्रयागराज जोन में उत्पादन होता है. हर साल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आम महोत्सव होता है.

आम महोत्सव में क्या-क्या

यहां आम की बागवानी, बाजार, विदेश व्यापार और निर्यात से जुड़ी बारीकियां आम विशेषज्ञों द्वारा बताई जाएंगी. बच्चों के लिए आम खाने की खेल प्रतियोगिता भी होगी. कृषि विशेषज्ञ आम बागानों की उन्नत तकनीक, कटाई, कीट और रोग नियंत्रण और बाजार में अच्छे दामों को लेकर टिप्स देंगे. 

Advertisement

Mango Festival 2026

यूपी में आम का रिकॉर्ड उत्पादन

APEDA के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2024-25 में 12.6 करोड़ रुपये कीमत 404 मीट्रिक टन आम और पल्प (गूदा) निर्यात किया था. यूपी से लंदन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, बेल्जियम, जापान, न्यूजीलैंड इटली, कतर और रूस जैसे देशों में हजारों किलोमीटर दूर आम निर्यात किए गए हैं. लखनऊ, अमरोहा, सहारनपुर, वाराणसी में मॉडर्न मैंगो पैक हाउस बने हैं. आमों की प्रोसेसिंग और ट्रीटमेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन होता है. नोएडा जेवर एयरपोर्ट के पास फ्रूट टेस्टिंग और ट्रीटमेंट सेंटर बनेगा. किसानों को लगभग 1.50 करोड़ फ्रूट बैग बांटे गए हैं. कम पैदावार वाले और पुराने बागों में पेड़ के ऊपरी हिस्से का प्रबंधन के लिए प्रति हेक्टेयर यूनिट लागत पर 40 फीसदी सब्सिडी मिलती है.

यूपी है आमों का राजा

 1. दशहरी (Dasheri)

 लखनऊ के मलिहाबाद और काकोरी के दशहरी आम को जीआई टैग के साथ वैश्विक पहचान मिली है. यह यूपी का सबसे मशहूर आम है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद मीठा स्वाद, पतली गुठली, रेशारहित (fibreless) गूदा और इसकी बेजोड़ सुगंध है.

2. लंगड़ा आम (Langra)

वाराणसी के आस-पास होता है. हरे रंग के आम का गूदा हल्का नींबू जैसे पीले रंग का होता है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा और तीखा (tangy) होता है. इसमें एक बेहद तेज और मनमोहक खुशबू होती है.

Advertisement

3. चौसा (Chausa)

सहारनपुर और हरदोई में चौसा आम मशहूर है.  यह आम जुलाई-अगस्त में आता है. यह बेहद रसीला और बहुत मीठा होता है. इसका छिलका सुनहरा पीला होता है. चूसकर खाने के कारण इसका नाम चौसा पड़ा.

4.रटौल आम (Rataul)

बागपत के रटौल गांव से जुड़ा यह आम छोटा होता है, लेकिन खुशबू और मिठास में जबरदस्त है. इसकी विशेष सुगंध के कारण इसे देश-विदेश में बहुत पसंद किया जाता है.

5. बॉम्बे ग्रीन या मालदा 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बांबे ग्रीन या मालदा (Bombay Green, Malda) आम होता है. इसका रंग हरा-पीला होता है और इसका स्वाद हल्का मीठा होता है.

6. गौरजीत आम

 पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बस्ती और देवरिया में (Gaurjit) आम होता है.  यह अगेती यानी जल्दी पकने वाला आम है. स्वाद बहुत ही मीठा और सुगंधित होता है.

सबसे महंगा आम कौन सा है?

यूपी और भारत के सबसे महंगे आमों की बात करें तो मध्य प्रदेश का नूरजहां का एक आम 500 से 1500 तक बिकता है. महाराष्ट्र का अल्फांसो यानी हापुस) सबसे महंगे माने जाते हैं. अगर दुनिया के सबसे महंगे आम की बात करें तो वह जापानी मियाजाकी (Miyazaki Mango) है, जो अब यूपी में भी होता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो है.यूपी के अयोध्या के अशरफपुर टोनिया गांव और सहारनपुर के कुछ किसानों ने अपने बागों में मियाजाकी उगाया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - समुद्र के रास्ते सिंगापुर पहुंचा भारत का सफेदा आम, आखिर क्यों दुनिया दीवानी है बैगनपल्ली आम की?

मियाजाकी आम की खासियत

इसे एग ऑफ द सन (Egg of the Sun) भी कहा जाता है. पकने पर यह आम पीला या हरा नहीं, बल्कि गहरा लाल और बैंगनी हो जाता है. यह पूरी तरह से रेशारहित होता है. इसमें शुगर की मात्रा अन्य आमों की तुलना में 15% से ज्यादा होती है, जिससे यह अत्यधिक मीठा होता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - झारखंड में दुनिया का सबसे महंगा आम हो गया चोरी, जानें कितने रुपये किलो है कीमत

Featured Video Of The Day
पति के शव को बाथरूम में दफनाया! 45 दिन बाद खुला हत्याकांड का राज
Topics mentioned in this article
Aam Mahotsav
Aam Mahotsav In Uttar Pradesh
CM Yogi
Mango Festival 2026
Mango Festival Lucknow