योग दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी पहुंचे, लखनऊ, दिल्ली से जयपुर तक सैलाब उमड़ा

International Yoga Day Latest News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर हुआ, पीएम मोदी ने यहां से देश के लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया. लखनऊ, जयपुर, हैदराबाद समेत कई जगहों पर कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
International Yoga Day celebration PM Modi
PTI
नई दिल्ली/कोलकाता:

International Yoga Day Latest Update:  आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बंगाल की राजधानी कोलकाता में पूरे देश में हो रहा है. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता की रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया. लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना जैसे देश के बड़े शहरों में योग के कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य आयोजन में 35 से 40 हजार लोग शामिल हुए और ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हो सकता है. इस बार 21 जून को योग दिवस के साथ फादर्स डे और साल का सबसे बड़ा दिन भी है.

यह प्राचीन अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सेहत और सक्रिय रूप से उम्र बढ़ने (एक्टिव एजिंग) को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है. योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है. यह किसी खास उम्र के लोगों तक सीमित नहीं है. यह मानवीय भावना की अभिव्यक्ति है.

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2014 में इसका ऐलान किया था. दुनिया में 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. यह साल का सबसे लंबा दिन होने के कारण प्रकृति और स्वास्थ्य के संदेश से मेल खाता है. पीएम मोदी की ओर से भारत के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला. मात्र 75 दिनों के भीतर दुनिया के 193 में से 177 देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया.

पूरी दुनिया में योग का डंका बजा

संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में किसी भी दिवस के प्रस्ताव को मिला यह अब तक का सबसे बड़ा समर्थन था. बिना किसी वोटिंग के इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2015 को मनाया गया. देश में मुख्य आयोजन दिल्ली के राजपथ पर हुआ, जहां लगभग 36 हजार लोगों ने एक साथ योग किया. इसमें 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे. इस आयोजन ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाते हैं.

21 जून को चुनने के पीछे गहरी खगोलीय और सांस्कृतिक वजहें हैं. 21 जून सबसे लंबा दिन होता है. इस दिन सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक रहती हैं. योग भी मनुष्य को दीर्घायु, तेज और सकारात्मक ऊर्जा देता है. प्रकृति और योग के संतुलन से इस दिन को चुना गया.इस दिन के बाद सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होता है. सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों और साधना की शुरुआत के लिए सबसे उत्तम होता है. इसी अवधि में आदिगुरु शिव ने सप्तर्षियों को योग का पहला उपदेश दिया था.

Advertisement

योग दिवस का कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) क्या है?

योग दिवस पर पूरी दुनिया में एकरूपता बनाए रखने के लिए भारत के आयुष मंत्रालय ने कॉमन योग प्रोटोकॉल तैयार किया है. यह 45 मिनट का एक सुव्यवस्थित क्रम है, जिसे कोई भी आम इंसान आसानी से कर सकता है. इसमें प्रार्थना, हल्के व्यायाम (चालन क्रियाएं), योगासन (जैसे ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन), प्राणायाम (जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी) और अंत में ध्यान व संकल्प शामिल होते हैं.

दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

लेह लद्दाख की चोटियों, सियाचिन ग्लेशियर से लेकर हिंद महासागर तक योग दिवस के आयोजन होते हैं. पेरिस के एफिल टॉवर से न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर तक भी सामूहिक योग होता है.अंटार्कटिका के बर्फीले केंद्रों से लेकर समुद्र के बीच नौसेना के युद्धपोतों तक योग दिवस के कार्यक्रम होते हैं.

Advertisement

योग दिवस 2026 की थीम

योग दिवस 2026 की थीम Yoga for Healthy Ageing है. ताकि आधुनिक जीवन की भागदौड़, तनाव, डिप्रेशन और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर) के प्रति प्रतिरोधी क्षमता पैदा हो. 

21 जून का इतिहास

  1. विश्व संगीत दिवस (World Music Day): संगीत को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 1982 में फ्रांस से हुई थी।
  2. 21 जून 1576 (हल्दीघाटी का युद्ध): हल्दीघाटी का युद्ध इसी दिन अकबर की मुगल सेना (मानसिंह के नेतृत्व में) और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था. 
  3. 1862 में ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर लिंकन इन यूनिवर्सिटी (लंदन) से वकालत की परीक्षा पास कर बैरिस्टर-एट-लॉ की डिग्री पाने वाले पहले भारतीय बने.
  4. 1948 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल बने. उन्होंने लॉर्ड माउंटबेटन की जगह यह पद संभाला था.
  5. 1991: देश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पीवी नरसिम्हा राव ने भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में 21 जून 1991 को शपथ ली थी. देश में बड़े आर्थिक सुधार (LPG - उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण) की शुरुआत हुई.
  6. 21 जून 1998 को  भारत और रूस ने तमिलनाडु के कुडनकुलम में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 2.5 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. 
  7. 1940 को इस दिन आरएसएस के पहले सर संघ चालक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का नागपुर में निधन हुआ.

ये भी पढ़ें - रोज 10 मिनट योग से बदल सकती है आपकी जिंदगी, जानिए आसन और फायदे

21 जून विश्व का इतिहास

  • 1788 (अमेरिकी संविधान):न्यू हैम्पशायर अमेरिकी संविधान को मंजूरी देने वाला 9वां राज्य बना. इसके साथ ही यह संविधान आधिकारिक रूप से लागू हो गया।
  • 1945: द्वितीय विश्व युद्ध में इसे ओकिनावा युद्ध के अंत के तौर पर याद किया जाता है. अमेरिकी सेना ने जापान के ओकिनावा द्वीप पर नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे खूनी लड़ाइयों में से एक का अंत हुआ.
  • 2004 में पहली निजी अंतरिक्ष उड़ान इस दिन हुई थी. स्पेसशिप वन (SpaceShipOne) ने दुनिया की पहली निजी तौर पर शुरू की गई मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा था.
  • 2009 में ग्रीनलैंड का स्वशासन लागू हुआ. ग्रीनलैंड ने सदियों के डेनिश शासन के बाद अपने आंतरिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण पाते हुए स्वशासन लागू किया था.
  • 1953 :पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री और किसी मुस्लिम देश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ.
  • 1982: ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम का जन्म हुआ.
Featured Video Of The Day
योग, युद्ध से लेकर मोदी-ट्रंप तक! क्या-क्या बोले बाबा रामदेव?
Topics mentioned in this article
12th International Day Of Yoga
Yoga Day 2026
International Yoga Day Theme 2026
Yog Diwas
PM Modi