विज्ञापन

दो सगी बहनें दोनों में 21 साल का अंतर, इनकी हॉरर फिल्में देख चीखें मारने लगते हैं लोग, कर चुकी हैं 25 हजार 361 करोड़ की कमाई

हॉरर फिल्मों की स्क्रीम क्वीन कहलाती हैं ये दो बहनें. दोनों में है 21 साल का अंतर. दोनों की हॉरर मूवी फ्रेंचाइजी अभी तक कमा चुकी हैं कुल 25 हजार 361 करोड़ रुपये.

दो सगी बहनें दोनों में 21 साल का अंतर, इनकी हॉरर फिल्में देख चीखें मारने लगते हैं लोग, कर चुकी हैं 25 हजार 361 करोड़ की कमाई
The Conjuring और The Nun फेम ये दोनों बहनें कहलाती हैं स्क्रीन क्वीन्स

हॉलीवुड की हॉरर मूवी (Horror Movie) की बात ही निराली है. इनमें हॉरर का ऐसा छौंक होता है कि इन्हें देखने के बाद दर्शक कुछ समय तक इन्हीं की दुनिया में ही फंसा रहता है. हॉलीवुड की हॉरर मूवी सीरीज में द कंज्यूरिंग (The Conjuring) और द नन (The Nun) के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं. ये हॉरर ब्लॉकबस्टर मूवी हैं. लेकिन आप जानते हैं इन सीरीज में नजर आने वाली दोनों लीड एक्ट्रेस असल जिंदगी में बहनें हैं. जी हां, आपने एकदम सही सुना. हम बात कर रहे हैं, वेरा फार्मिगा (Vera Farmiga) और टैसा फार्मिगा (Taissa Farmiga) की. इन दोनों बहनों को स्क्रीम क्वीन्स के नाम से जाना जाता है. यानी इनकी हॉरर फिल्में देखने के बाद दर्शक चीखें जो मारने लगते हैं. वेरा ने 'द कंज्यूरिंग' सीरीज में लोरेन वॉरेन का किरदार निभाया है, जबकि टैसा ने 'द नन' और उसके सीक्वल में सिस्टर आइरीन का रोल किया है.

यह भी पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का जादू कायम, तीन एपिसोड के बाद इस सीरीज ने पकड़ी रफ्तार, चौथे एपिसोड को मिली 9.7 की ऐतिहासिक रेटिंग

भूतों को भगाने वाली बड़ी बहन

पहले बात करते हैं वेरा फार्मिगा की. उनवका जन्म 6 अगस्त 1973 को न्यू जर्सी में हुआ था. वह यूक्रेनी-अमेरिकी परिवार से हैं. वेरा ने 2004 में फिल्म 'डाउन टू द बोन' से पहचान हासिल की, लेकिन असली सफलता 2013 की 'द कंज्यूरिंग' से आई. इस फिल्म में उन्होंने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर लोरेन वॉरेन का किरदार निभाया, जो वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है. सीरीज की सफलता ने वेरा को हॉरर क्वीन बना दिया. उन्होंने 'बेट्स मोटेल' और 'द डिपार्टेड' जैसी फिल्मों में भी शानदार काम किया. वेरा की नेट वर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर है, और वह दो बच्चों की मां हैं.

सारी हॉरर मूवी, ब्लॉकबस्टर

वेरा की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड शानदार रहा है. 'द कंज्यूरिंग' (2013) ने दुनिया भर में करीब 320 मिलियन डॉलर कमाए, 'द कंज्यूरिंग 2' (2016) ने 321 मिलियन डॉलर, 'द कंज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट' (2021) ने 206 मिलियन डॉलर, और 'द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (2025) ने लगभग 499 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो सीरीज की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई. इन फिल्मों ने वेरा को हॉरर की सबसे बड़ी स्टार बना दिया.

छोटी बहन बनी 'नन'

वेरा फार्मिगा की छोटी बहन टैसा फार्मिगा का जन्म 17 अगस्त 1994 को हुआ. 21 साल के फर्क के बावजूद, दोनों की शक्लें काफी मिलती-जुलती हैं, जो फैंस को चौंका देती है. टैसा की एंट्री हॉलीवुड में 2011 की फिल्म 'हायर ग्राउंड' से हुई, जो वेरा द्वारा निर्देशित थी. टैसा ने 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' सीरीज से लोकप्रियता हासिल की, जहां उन्होंने कई सीजन्स में काम किया. 2018 में 'द नन' में सिस्टर आइरीन का रोल मिला, जो 'द कंज्यूरिंग यूनिवर्स' का हिस्सा है. यह फिल्म 1950 के दशक में सेट है. 'द नन' ने दुनिया भर में 366 मिलियन डॉलर कमाए. 'द नन 2' (2023) में टैसा ने दोबारा यह भूमिका निभाई, जो बॉक्स ऑफिस पर 269 मिलियन डॉलर कमाकर सफल रही.

यह भी पढ़ें: 6 फुट 3 इंच हाइट, 105 किलो वेट, ओटीटी के वन मैन आर्मी कहे जाने वाले रीचर की 'वॉर मशीन' का धांसू ट्रेलर रिलीज 

हॉरर मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने कभी स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया, हालांकि 'द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' (2025) में ऐसी संभावना थी. लेकिन लीगल कारणों से यह नहीं हो सका. डायरेक्टर माइकल चावेज ने कहा कि वह दोनों के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन फ्रैंचाइजी की सीमाएं हैं. 'द कंज्यूरिंग यूनिवर्स' कुल मिलाकर हॉरर की सबसे सफल फ्रैंचाइजी है, जिसने 2026 तक दुनिया भर में 2.8 बिलियन डॉलर (25,361 करोड़) से ज्यादा की कमाई की है. वेरा और टैसा की बहनों की जोड़ी ने इस सफलता में बड़ा योगदान दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com