विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

फिर सिंगल हुईं 'एवेंजर्स' की एक्ट्रेस, दूसरे पति से लिया तलाक

'एवेंजर्स' स्टार ने मार्च में डौराइक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी रोज डोरोथी डौराइक के सरंक्षण की मांग की है. हालांकि, डौराइक ने जोहांसन के इस कदम का विरोध किया है.

फिर सिंगल हुईं 'एवेंजर्स' की एक्ट्रेस, दूसरे पति से लिया तलाक
जोहांसन और डौराइक की शादी 2014 में हुई थी.
  • दूसरे पति रोमैन डौराइक से अलग हुईं स्कारलेट जोहांसन
  • स्कारलेट जोहांसन को मिली 3 साल की बेटी की कस्टडी
  • 2014 में हुई थी जोहांसन और डौराइक की शादी
नई दिल्ली: हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहांसन ने अपने पति रोमैन डौराइक से तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है. साथ ही अपनी 3 साल की बेटी की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई सुलझा ली है. पेजसिक्स डॉट कॉम डॉट की खबर के मुताबिक, इस पूर्व दंपत्ति ने मंगलवार को मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट में एक सीलबंद निपटान अर्जी दाखिल की. 

यह भी पढ़ें: ग्लैमर की दुनिया छोड़ इनके साथ करोड़ों की संपत्ति संभाल रही हैं 'मेरे यार की शादी है' की एक्ट्रेस

'एवेंजर्स' स्टार ने मार्च में डौराइक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी रोज डोरोथी डौराइक की कस्टडी की मांग की है. हालांकि, डौराइक ने जोहांसन के इस कदम का विरोध किया है. डौराइक के वकील हेरोल्ड मेयर्सन ने कहा, "जोहांसन बहुत यात्रा करती हैं, इसलिए डौराइक अपनी बेटी के साथ फ्रांस जाना चाहते हैं." जोहांसन ने अदालती कागजात में लिखा था कि उनकी शादी 'असाध्य ढंग से टूट गई है' जिसे रास्ते पर नहीं लाया जा सकता. 

यह भी पढ़ें: Ragini MMS Returns: हॉरर से ज्यादा इंटीमेट सीन्स से भरा है ट्रेलर, देखें VIDEO

जोहांसन और डौराइक की शादी 2014 में हुई थी. दोनों के अलग होने के बाद, उनके पास बच्ची के साथ हर दूसरा सप्ताह बिताने को लेकर एक अनौपचारिक सह-परवरिश समझौता हुआ था. जोहांसन ने अपने काम के दौरान यात्रा को लेकर समझौते के वक्त में कमी करने की बात कही थी, जिसके बाद समझौता टूट गया. 

VIDEO: 'लखनऊ सेंट्रल' की टीम से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scarlett Johansson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com