विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2022

सिनेमा हॉल में The Batman देख रहे थे दर्शक, तभी हो गई असली चमगादड़ की एंट्री- देखें वीडियो

इस वीडियो में फिल्म 'बैटमैन' देखने के दौरान सिनेमाघर में असली चमगादड़ों की एंट्री हो जाती है. इसके बाद जो होता है वो देखने लायक है.

सिनेमा हॉल में The Batman देख रहे थे दर्शक, तभी हो गई असली चमगादड़ की एंट्री- देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
नई दिल्ली:

कभी-कभी आपके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी कल्पना आप कभी नहीं करते. ऐसा ही कुछ हुआ बाहर के एक सिनेमा हॉल में, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग हॉल में बैठकर अपनी फेवरेट फिल्म 'बैटमैन' का मजा ले रहे हैं. इसी बीच कुछ ऐसा हो जाता है कि लोग हैरान रह जाते हैं. दरअसल इस वीडियो में फिल्म 'बैटमैन' देखने के दौरान सिनेमाघर में असली चमगादड़ों की एंट्री हो जाती है. 

इस वीडियो को Jeremiah24 नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. शख्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "मैं बैटमैन मूवी देख रहा हूं और थिएटर में असली चमगादड़ आ गए हैं". वीडियो बना रहे शख्स की आवाज भी इसमें सुनी जा सकती है, जिसमें वह यही बात कह रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि थिएटर में चमगादड़ों को देखकर लोगों का ध्यान भटक जाता है और वे फिल्म की बजाय चमगादड़ देखने में बिजी हो जाते हैं. 

इस वीडियो को अब तक लगभग तीन हजार लोग री-ट्वीट कर चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "क्या आप श्योर हैं कि अपने 3 डी वर्जन के लिए पे नहीं किया है?". तो वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा है, "ये 6 डी है". एक और यूजर लिखते हैं, "ये चमगादड़ भी फिल्म देखना डिजर्व करते हैं". इस तरह की ढेरों प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर देखने को मिल रही हैं. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Batman, The Batman Movie, Real Bats In Theater, Foreign Viral Video, Viral Video, Bats In Theater, थिएटर में चमगादड़, The Batman Movie Funny Incident, The Batman Review, The Batman Trailer, Robert Pattinson, Zoe Kravitz, Paul Dano
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com