विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2018

अमेरिकी सिंगर के साथ इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा, कैमरे के सामने कुछ ऐसे छुपीं

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भारत में हैं. मीडिया में आ रही खबरों में निक, प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड बताए जा रहे हैं.

Also Read in
अमेरिकी सिंगर के साथ इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा, कैमरे के सामने कुछ ऐसे छुपीं
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
  • मुंबई में निक के साथ दिखीं प्रियंका
  • कैमरे के सामने कुछ ऐसे छिपी
  • तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भारत में हैं. मीडिया में आ रही खबरों में निक, प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड बताए जा रहे हैं. अमेरिकी गायक ने अपने एक कजिन की शादी के दौरान भारतीय अभिनेत्री को अपने परिवार से मिलवाया था. इसके कुछ दिनों बाद 35 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा उन्हें अपने परिवार तथा दोस्तों से मिलवाने के लिए भारत लेकर आयी. दोनों को रात हवाईअड्डे से बाहर निकलते हुए देखा गया. फोटोग्राफर वायरल भयानी ने दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.

सलमान खान ने पाकिस्तानी सिंगर का शेयर किया ये सॉन्ग, यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

priyanka nick ndtv

उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘याद है मैंने कहा था कि निक जोनास मुंबई आ रहे हैं. हां वह अभी प्रियंका चोपड़ा के साथ हैं. दोनों चुपके से पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई.’’

priyanka nick ndtv

साइकिल का पंक्चर लगाने वाले इस शख्स को हुआ प्यार, YouTube पर वीडियो एक करोड़ के पार

एक साथ तस्वीर खींचे जाने से बचने के लिए प्रियंका और निक एक कार में हवाईअड्डे से निकल गए. कार में काले शीशे और काले पर्दे लगे थे. प्रियंका और 25 वर्षीय निक आजकल एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं. दोनों पहली बार 2017 मेट गाला में राल्फ लॉरेन डिजाइंस के रेड कार्पेट पर मिले थे. दोनों ने अभी अपने रिश्ते के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, प्रियंका चोपड़ा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com