विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

मशहूर हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने लाखों दिलों को तोड़कर इस शख्स से की सगाई... देखें Video

अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली है.

मशहूर हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने लाखों दिलों को तोड़कर इस शख्स से की सगाई... देखें Video
जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने की सगाई
  • मशहूर हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने सगाई
  • सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज से की सगाई
  • दो साल तक डेटिंग करने के बाद की सगाई
लॉस एंजेलिस:

अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली है. जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने बीते शनिवार को इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना दी. जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रिंग की भी तस्वीर दिखाई दे रही है. 

Khatron Ke Khiladi 9 Grand Finale: अक्षय कुमार ने किया धमाकेदार स्टंट, कार के ऊपर से उछलते हुए उठा ली ट्रॉफी- देखें Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jennifer Lopez (@jlo) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alex Rodriguez (@arod) on

 

वेबसाइट 'फॉक्सन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की. रोड्रिगेज ने जेनिफर के हाथ में सगाई की एक बड़ी अंगूठी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "उसने हां कह दिया."

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दुल्हन के लुक में यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

देखें वीडियो:

जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने भी वही पोस्ट शेयर की. जोड़े ने आधिकारिक रूप से चार फरवरी को दो साल साथ में होने का जश्न मनाया था. बता दें कि जेनिफर लोपेज और  एलेक्स रोड्रिगेज दोनों पहली बार 2005 में क्वींस के शिआ स्टेडियम में मिले थे.

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jennifer Lopez, Alex Rodriguez, Jennifer Lopez Engagement, Jennifer Lopez Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com