कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से से ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. ब्रुक-टेलर ''गुडीज़' के नाम से मशहूर हास्य कलाकारों की तिकड़ी के सदस्य थे. ब्रुक-टेलर के परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह टिम ब्रुक-टेलर की Covid-19 की वजह से मौत हो गई. उन्होंने 1960 में टीवी और रेडियो पर कॉमेडी शुरू की थी. ब्रुक-टेलर ने "गुडीज़" के तौर पर ग्रीम गार्डन और बिल ऑडी के साथ काम किया. इसके अलावा 1975 में आया उनका गाना "फंकी गिबन" खासा मशहूर हुआ था. बता दें कि ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस के चलते 9,875 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल 78,991 मामले दर्ज किए गए हैं.
बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या रविवार को एक लाख नौ हजार के आंकड़े को पार कर गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते विश्व में 1,09,307 लोगों की जान चली गई. चीन में दिसंबर में महामारी के उभरने के बाद से अब तक दुनिया के 193 देशों और क्षेत्रों में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,780,750 से अधिक हो चुकी है. इनमें से कम से कम 3,59,200 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं. अमेरिका में इस महामारी ने सबसे अधिक लोगों की जान ली है और इस देश में मृतकों की संख्या 20,608 तथा संक्रमण के मामलों की संख्या 5,30,006 हो गई है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अमेरिका के बाद इटली दूसरे नंबर पर महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश है जहां 19,468 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,52,271 मामले दर्ज किए गए हैं. स्पेन में कोविड-19 से 16,972 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,66,019 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, फ्रांस में इस महामारी ने 13,832 लोगों की जान ले ली है और कुल 1,29,654 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं