- 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दुनियाभर में बनाया शानदार रिकॉर्ड
- दमदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने 'अवतार' को छोड़ा पीछे
- दुनियाभर में नंबर वन पर आई 'एवेंजर्स एंडगेम'
Avengers Endgame: हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'एंवेंजर्स' सीरीज की आखिरी और दमदार फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) ने कमाई के मामले में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है. इंटरनेशनल मार्केट में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 'एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame)' ने साल 2009 में आई कैमरून की 'अवतार' को पीछे छोड़ दिया है. इसके जरिए 'एवेंजर्स' ने 'अवतार' का दमदार रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और दुनियाभर में पहले नम्बर पर आ गई है. मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स एंडगेम 2.79 बिलियन का कलेक्शन करते हुए दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. '
भारतीय मूल के स्टैंड-अप कॉमेडियन की मंच पर हुई मौत, दर्शकों को लगा- ये भी कॉमेडी का हिस्सा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रिलीज के बाद से एवेंजर्स एंडगेम ने दुनियाभर में दमदार प्रदर्शन करते हुए 2.79 बिलियन यानी 19,210 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके जरिए एवेंजर्स एंडगेम ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवतार' की 2.787 बिलियन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम को बीते 20 जून को दोबारा पोस्ट क्रेडिट सर्प्राइज के साथ रिलीज किया गया था, जिसके जरिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और भी बढ़त हुई थी. एवेंजर्स एंडगेम के रि-रिलीज के दौरान दर्शकों को इसमें हल्क के सीक्वेंस, स्टैन-ली ट्रिब्यूट और पोस्ट क्रेडिट सीन्स देखने को मिले थे, जिसमें स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम और पहली फिल्म के कुछ डिलीट सीन्स भी शामिल थे.
Bigg Boss 13: इस समय होगा 'बिग बॉस 13' का प्रसारण, इन दो कार्यक्रमों को किया जाएगा रिप्लेस
बता दें कि 'एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame)' को एंथनी रूसो और जो रूसो की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म थैनोस और सुपरहीरोज के इर्द-गिर्द घूमती है. 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Iron Man), क्रिस इवान्स (Captain America), मार्क रूफैलो (Hulk), क्रिस हेम्सवर्थ (Thor), स्कारलेट योहानसन (Black Widow), जेरेमी रेनर (Hawk Eye), पॉल रूड (Ant Man), ब्री लार्सन (Captain America), और जोश ब्रोलिन (Thanos) लीड रोल में हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं