विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

हादसे के बाद 'एवेंजर्स' एक्टर जेरेमी रेनर की पहली तस्वीर आई सामने, एक्टर ने अस्पताल से कही ये बात

एवेंजर्स सीरीज में अपने एक्टिंग से दुनिया भर में नाम कमाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सप्ताहांत में बर्फ हटाने के दौरान वह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे.

हादसे के बाद 'एवेंजर्स' एक्टर जेरेमी रेनर की पहली तस्वीर आई सामने, एक्टर ने अस्पताल से कही ये बात
हादसे के बाद 'एवेंजर्स' एक्टर जेरेमी रेनर की पहली तस्वीर आई सामने
नई दिल्ली:

एवेंजर्स सीरीज में अपने एक्टिंग से दुनिया भर में नाम कमाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सप्ताहांत में बर्फ हटाने के दौरान वह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे. इस बात से वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं. हादसे के बाद जेरेमी रेनर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया है. 

जेरेमी (51) ने मंगलवार शाम को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने यह तस्वीर अस्पताल से ही साझा की. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अभिनेता ने सर्जरी के बाद अपनी हालत के बारे में प्रशंसकों को जानकारी दी. इस तस्वीर में जेरेमी रेनर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं. हॉलीवुड अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्यार भरे शब्दों के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद. मैं टाइप करने में अब बहुत गड़बड़ कर रहा हूं, लेकिन मैं आप सभी के लिए अपना प्यार भेज रहा हूं.'

जेरेमी रेनर एक स्थानीय अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं. ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित अभिनेता को अपने निजी वाहन के चारों ओर बर्फ हटाने की कोशिश करते हुए 'गंभीर चोटें' लगी थीं. यह घटना रविवार रात की है, जब जेरेमी अमेरिका के नेवादा प्रांत के रेनो इलाके में बर्फ हटा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ. नए साल की शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी. हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए विमान के जरिए अस्पताल ले जाया गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeremy Renner, Actor Jeremy Renner, Jeremy Renner Health Update, Jeremy Renner Incident, Avengers Actor Jeremy Renner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com