सुबह उठते ही नाक हो जाती है बंद, इस समस्या का है संकेत, जानें कारण और बचाव के उपाय

Common Cold Treatment: कुछ लोगों को सुबह उठते ही नाक बंद होने का अहसास होता है और हल्की ठंड भी महसूस होती है. अगर आपके साथ ऐसा ही होता है, तो आयुर्वेद के बताए इन उपयों को अपनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Common Cold Treatment: क्यों होती है नजले की समस्या.

बदलते मौसम में शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कुछ लोगों को सुबह उठते ही नाक बंद, छींक आना और सिर का भारी होना जैसे लक्षण महसूस होते हैं.  आमतौर पर इसे सामान्य सर्दी या फिर मौसम का बदलाव समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह पुराना नजला हो सकता है. पुराना नजला एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर साइनस या फिर नाक में हड्डी बढ़ने की परेशानी होती है.

पुराने नजला को आयुर्वेद में कफ दोष से जुड़ी स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. जब शरीर में हद से ज्यादा कफ बढ़ता है, तो वह नाक और सिर में जमा होने लगता है. रात को सोते समय यह महसूस नहीं होता, लेकिन सुबह उठते ही नाक बंद होने का अहसास होता है और हल्की ठंड भी महसूस होती है. गलत खान-पान और ठंडी चीजें भी इसे बढ़ा सकती हैं. आयुर्वेद में पुराने नजले का हल छिपा है, जिसका उपचार आप घर बैठे ही कर सकते हैं.

नजला होने के कारण-

पहले जानते हैं कि यह परेशानी किन कारणों से होती है, जिसमें देर रात जागना, ठंडा पानी या फ्रीज में रखी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करना, धूल और प्रदूषण में ज्यादा समय तक रहना, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, और बार-बार संक्रमण होना शामिल है. 

नजला का आयुर्वेदिक उपाय-

आयुर्वेद के मुताबिक इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी, अदरक, और गर्म पानी जैसे सरल उपाय सहायक हो सकते हैं. प्राणायाम और सही दिनचर्या भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. छोटे-छोटे बदलाव से इस समस्या में धीरे-धीरे सुधार संभव है.

Advertisement

सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें. यह कफ को पिघलाकर बाहर निकालने में मदद करता है. हफ्ते में दो बार भाप लें. यह सांस लेने में होने वाली रुकावटों को कम करने में मदद करता है. इसके साथ, रात के समय हल्दी वाला दूध, तुलसी-अदरक की चाय, नाक में गुनगुना तेल, रात के समय हल्का भोजन, और ठंडी चीजों से परहेज रखें. ये सभी चीजें शरीर में कफ को बढ़ने से रोकने में मदद करेंगी, जिससे सुबह नाक बंद होने की परेशानी कम होगी.

ये भी पढ़ें- हार्ट सर्जरी के बाद भी दौड़ सकते हैं मैराथन! डॉक्टर ने बताया हार्ट पेशेंट्स खुद को कैसे रख सकते हैं फिट

Advertisement

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध में अब तक ईरान ने UAE पर कहां-कहां हमला किए? | Iran War News