मिडिल ईस्ट संकट के कारण दिल्ली और एनसीआर के होटल और उद्योगों के लिए गैस की विशेष छूट दी गई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पेट्रोलियम मंत्रालय और गैस एजेंसियों के साथ मिलकर गैस उपलब्धता की समीक्षा की है. आदेश में एलपीजी, पीएनजी के साथ हाई स्पीड डिज़ल, बायोमास और RDF जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग की अनुमति दी गई.