मोटापा 70% तक बढ़ा सकता है इन बीमारियों का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Obesity Side Effect: मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' में छपी एक नई रिसर्च के मुताबिक, अगर वजन जरूरत से ज्यादा है, तो संक्रामक बीमारियों का खतरा 70 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Obesity Side Effect: मोटापा से होने वाले नुकसान.

Obesity Side Effect: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. दरअसल मोटापा सिर्फ लुक्स या कपड़ों की फिटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह डायबिटीज, हार्ट जैसी बीमारियों की वजह भी बनता है. हाल ही में मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' में छपी एक नई और चौंकाने वाली रिसर्च ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. इस स्टडी के मुताबिक, अगर वजन जरूरत से ज्यादा है, तो संक्रामक बीमारियों (Infectious Diseases) से मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

​क्या कहती है लैंसेट की रिपोर्ट? (What does say Lancet report)

​फिनलैंड और ब्रिटेन के 5.4 लाख (540,000) से ज्यादा लोगों पर हुई इस लंबी रिसर्च में कुछ डराने वाले फैक्ट्स सामने आए हैं. शोधकर्ताओं ने लगभग 14 साल तक इन लोगों की सेहत पर नजर रखी. ​

1. 70% ज्यादा खतरा- 

स्वस्थ वजन वाले लोगों की तुलना में मोटे लोगों में संक्रमण की वजह से अस्पताल पहुंचने या मौत होने का जोखिम 70 प्रतिशत ज्यादा पाया गया. ​

2. 10 में से 1 मौत- 

साल 2023 के आंकड़ों के हिसाब से दुनिया भर में संक्रमण से होने वाली हर 10 में से 1 मौत के पीछे कहीं न कहीं मोटापा जिम्मेदार था.

​3. बीमारियां

इन्फ्लूएंजा (फ्लू), निमोनिया, पेट की बीमारियां (Gastrointestinal) और यूरिन इन्फेक्शन (UTI) जैसी बीमारियों का खतरा मोटे लोगों में बहुत ज्यादा देखा गया. हालांकि, एचआईवी और टीबी जैसी बीमारियों में यह पैटर्न नहीं दिखा.

​भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता? (What does this mean for India)

​भारत में संक्रामक बीमारियों जैसे निमोनिया, दस्त और टीबी का बोझ पहले से ही बहुत ज्यादा है. अब 'द लैंसेट' की यह स्टडी भारत के लिए दोहरी चुनौती की तरह है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) बताता है कि भारत में हर 4 में से 1 वयस्क मोटापे की श्रेणी में आ रहा है. बाहर का खाना और कम शारीरिक मेहनत इसके बड़े कारण हैं.

Advertisement

क्या सावधानी जरूरी है?

शोधकर्ताओं ने साफ किया कि यह अध्ययन ऑब्जर्वेशनल डेटा पर बेस्ड है. नतीजे यह संकेत जरूर देते हैं कि बढ़ता मोटापा भविष्य में संक्रमण से होने वाली मौतों और अस्पताल में भर्ती के मामलों को और बढ़ा सकता है. मोटापा अब सिर्फ लाइफस्टाइल बीमारी नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम को कमजोर कर जानलेवा संक्रमणों का रास्ता भी खोल रहा है. भारत जैसे देशों में जहां संक्रमण का बोझ पहले से ज्यादा है, वहां मोटापे पर काबू पाना एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य जरूरत बन चुका है.

बचाव के लिए क्या करें? (What to do for protection)

​रिसर्चर्स का कहना है कि वजन कम करना सिर्फ फिट दिखने के लिए नहीं, बल्कि लंबी उम्र के लिए जरूरी है.

Advertisement

1. ​BMI चेक करें: अपना बॉडी मास इंडेक्स जानें. अगर यह 30 से ऊपर है, तो सावधान हो जाएं.

2. ​पेट की चर्बी पर ध्यान दें- अगर वजन सामान्य है लेकिन पेट बाहर है, तो भी आप खतरे में हैं.

3. ​एक्टिव रहें- रोजाना कम से कम 30 मिनट की सैर या एक्सरसाइज को अपनी आदत बनाएं.

4. हेल्दी डाइट- ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं. हेल्दी डाइट को अपनाएं.

ये भी पढ़ें-  वैज्ञानिकों ने बनाया नया AI मॉडल, पलभर में पकड़ लेगा दिमाग की बीमारी, ब्रेन MRI पढ़ने में 97.5% एक्यूरेसी

Advertisement

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Bengal Babri Masjid News: बंगाल में बाबरी, UP में हुंकार! Humayun Kabir | CM Yogi | Mamata Banerjee