दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. 10 तस्कर अरेस्ट हुए. इस गिरोह का संचालन पुरानी दिल्ली से होता था और इसके संबंध पाकिस्तान, नेपाल, और बांग्लादेश से थे. छापेमारी में पुलिस ने इटली, चेक रिपब्लिक, तुर्की, चीन, ब्राजील और जर्मनी के 21 हाई-टेक हथियार बरामद किए.