पथरी की समस्या में मददगार है किचन में मौजूद ये छोटी सी चीज, जानें क्यों होती है Kidney Stone

Kidney Stone Remedies: क्या आप भी पथरी की समस्या से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आप किचन में मौजूद इस चीज का ऐसे इस्तेमाल करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kidney Stone Remedies: पथरी का रामबाण उपाय.

Kidney Stone Remedies: आज के समय में किडनी स्टोन यानि पथरी की समस्या काफी देखी जाती है. यह हर उम्र के लोगों में आपको देखने को मिल सकती है. पथरी होने पर पेट में असहनीय दर्द, पेशाब में जलन और कभी-कभी खून तक आना शामिल है. आपको बता दें कि आयुर्वेद में पथरी को 'अश्मरी' कहा जाता है. यह कफ के जमाव और पित्त की अधिकता से बनती है. जब शरीर में पानी कम होता है, पाचन कमजोर रहता है और गलत खान-पान चलता है, तब मिनरल्स आपस में चिपककर क्रिस्टल बना लेते हैं. यही क्रिस्टल धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं. तो चलिए जानते हैं पथरी का घरेलू उपाय.

पथरी के कारण- (Pathari Ke Karan)

पथरी के सबसे बड़े कारणों में कम पानी पीना, ज्यादा नमक, चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना, चॉकलेट, मूंगफली जैसी ऑक्सलेट वाली चीजें ज्यादा खाना, लंबे समय तक पेशाब रोकने के साथ ही तली-भुनी और फास्ट फूड का सेवन करना है. 

पथरी के लक्षण- 

  • पीठ और कमर के साइड में दर्द 
  • पेशाब में जलन 
  • पेशाब में खून आना 
  • बार-बार पेशाब लगना 
  • जी मिचलाना 
  • भूख न लगना. 

पथरी की समस्या में मददगार है नींबू पानी- (Lemon water for stones) 

नींबू हर किचन में आसानी से आपको मिल जाएगा. आपको बता दें कि ये न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत में भी कमाल माना जाता है. नींबू को छोटी पथरी में काफी कारगर माना जाता है. अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि नींबू पानी पीने से पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है.

नींबू में साइट्रिक एसिड (citric acid) होता है, जो शरीर में सिट्रेट (citrate) में बदल जाता है. सिट्रेट कैल्शियम से जुड़ जाता है, जिससे कैल्शियम-आधारित पथरी बनने का जोखिम कम हो जाता है. साइट्रिक एसिड छोटी पथरी को तोड़ने और पेशाब के रास्ते इसे बाहर निकालने में मददगार है. 

नोट- डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें.

ये भी पढ़ें- इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है मखाने वाला दूध, बस इस समय करें सेवन

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand ने खुद पर हुए केस को बताया झूठा, क्या कुछ बोले? | UP News | NDTV