नारियल पानी हो गया बहुत महंगा? ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन, फायदा भी उतना ही

Coconut Water Alternative: गर्मियों के मौसम में नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन नारियल पानी के अलावा भी कई चीजें हैं, जो आपके शरीर को अंदर से ठंडक देने और कई फायदे पहुंचा सकती हैं. इस आर्टिकल में जानें वो हेल्दी वर्जन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Best Summer Drinks: गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक. (AI Generated Image)

Best Summer Drinks For Hydration: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और ऊपर से ये आसमान छूती महंगाई! बाजार जाओ तो जेब खाली होना पक्का है. गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए हम सबसे पहले नारियल पानी की तरफ भागते हैं. लेकिन भाई साहब, नारियल पानी के दाम तो पूछो मत, कहीं 60 रुपये तो कहीं 80 रुपये का एक नारियल! एक आम आदमी के लिए रोज इतना खर्च करना मुश्किल हो गया है. अगर हम आपसे कहें कि कई ऐसी चीजें हैं जो नारियल पानी की तरह ही फायदेमंद और सस्ती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, तो चलिए जानते हैं वो ड्रिंक, जो गर्मी में आपको सेहतमंद रख सकते हैं. 

 नारियल पानी को भूल जाइए, ये 5 देसी ड्रिंक्स हैं सेहत का खजाना-

1.नींबू-शिकंजी- 

नींबू-पानी (शिकंजी) सबसे बेहतरीन ऑप्शन है गर्मियों के लिए. इसमें थोड़ा सा काला नमक और भुना हुआ जीरा मिला लें. यह कॉम्बिनेशन आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को वैसे ही पूरा करता है जैसे नारियल पानी करता है. विटामिन-C होने की वजह से यह आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है.

कैसे बनाएं- इसे बनाना बहुत आसान है. एक गिलास ठंडा पानी लें, उसमें आधा नींबू निचोड़ें, थोड़ा सा काला नमक, बारीक कटा हुआ पुदीना और जीरा पाउडर डालें. इसे अच्छे से घोलें और पी जाएं. विश्वास मानिए, यह आपको नारियल पानी से ज्यादा रिफ्रेशिंग महसूस कराएगा.

​2. छाछ या मट्ठा- 

​दही को मथकर बनी छाछ इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे बड़ा नेचुरल सोर्स है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया डाइजेशन सुधारते हैं और पेट की गर्मी को शांत करते हैं. भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर यह स्वादिष्ट और सेहतमंद बन जाता है और बेहद सस्ता. 

Advertisement

​3. बेल का शरबत- 

​बेल का फल गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है. यह पेट की कई बीमारी, जैसे कब्ज और डायरिया के लिए रामबाण है. यह शरीर को अंदर से ठंडा करता है और लू लगने से बचाता है. 

​4. आम पन्ना- 

​कच्चे आम को उबालकर बनाया गया 'आम पन्ना' विटामिन-सी से भरपूर होता है. यह न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट है.

Advertisement

​5. गन्ने का जूस- 

​घर पर बना गन्ने का जूस सीधे तौर पर ग्लूकोज का काम करता है. इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम होता है, जो थकान मिटाने में दूर करता है. 

नोटः एक बात का ध्यान रखें गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन डॉक्टर की परामर्श से ही करें.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी फ्रिज में रखे हुए आटे की रोटी खाते हैं? जान लें कितनी देर बाद गूंथा आटा हो जाता है खराब

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Irans B1 Bridge: आसमान से बरसी तबाही, ईरान का सबसे ऊंचा B‑1 ब्रिज मलबे में बदला