बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है. फाल्टा विधानसभा में कुल मतदाता दो लाख छत्तीस हजार चार सौ चौवन हैं, जिसमें महिला और पुरुष वोटर शामिल हैं. इस सीट पर टीएमसी ने मौजूदा विधायक की जगह जहांगीर खान को उम्मीदवार बनाया है, जो अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं.