International Yoga Day 2025: योगा करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए, जानिए किन चीजों को खाने से मिलेगा दोगुना लाभ

International Yoga Day 2025: योग आपके पूरे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है. लेकिन इसको करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसमें से एक है योगा करने से पहले और बाद में क्या खाएं और किन चीजों को खाने से मिलेगा आपको दोगुना फायदा, आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
International Yoga Day: योगा के बाद और पहले क्या खाएं.

International Yoga Day 2025: आज के समय में योग लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है. लोग खुद को फिट रखने के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. बात करें योग के लाभों की तो इसके अनगिनत फायदे ही लोगों के मन में इसके लिए झुकाव बना रहे हैं. आम नागरिक से लेकर सेलेब्स भी योग से होने वाले फायदों से अछूते नहीं रहे हैं. बता दें कि योग आपके पूरे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है. लेकिन इसको करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसमें से एक है योगा करने से पहले और बाद में क्या खाएं और किन चीजों को खाने से मिलेगा आपको दोगुना फायदा, आइए जानते हैं.

योग से होने वाले फायदों और इसके महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा दिवस मनाया जाता है. योग ना सिर्फ हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है. लेकिन एक सवाल जो कई बार लोगों के मन में आता है कि योग करने से पहले और बाद में कुछ खाना चाहिए या नही. अगर खाना चाहिए तो क्या खाना चाहिए. तो चलिए आपको बताते हैं कि योग के पहले और बाद में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं. 

कब खाना चाहिए 

आपको बता दें कि अगर आप योगा करने जा रहे हैं तो आपको इसके 45 मिनट पहले खा लेना चाहिए. खाना खाने के तुरंत बाद योगा करने से बचें और कम से कम 45 मिनट से 60 मिनट का अंतर जरूर रखें. 

क्या खाएं

इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आप योग करने से पहले भरपेट भोजन करने से बचें. आप कुछ लाइट और हल्का नाश्ता करें, जो आपके शरीर को एनर्जी दे. आप प्रोटीन बार या फिर प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते हैं. 

इसके अलावा आप योग करने से पहले नट्स, फ्रेश फ्रूटस, नारियल पानी, स्मूदी, नींबू पानी, दही, जूस या फिर सलाद जैसी हल्की चीजों का सेवन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Yoga Day 2025: योग सेशन से पहले और बाद क्या खाना चाहिए, इन चीजों से मिलेगा अद्भुत फायदा

Advertisement

योग करने के कितनी देर बाद तक नहीं खाना चाहिए

योग करने के बाद आपको खाना खाने के बीच में लगभग 30-40 मिनट का गैप जरूर रखना चाहिए. योग करने के तुरंत बाद कुछ भी खाने से बचें.

क्या खाएं

योग करने के एक सीमित समय के बाद आप प्रोटीन, कार्ब्स और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं. आप अगर सुबह योगा करते हैं तो इसके बाद आप पोहा, सैंडविच, फल, दलिया, अंडे, स्मूदी या फिर कोई लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट कर सकते हैं.

Advertisement

वहीं अगर आप शाम के समय योगा करते हैं तो आप योग के बाद उपमा, चीला, खिचड़ी, बॉयल चिकन, फ्राइड वेजीस जैसे लाइट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं.  

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dirty Baba की Tihad Jail में कैसी कटी पहली रात? | Delhi Ashram Case | Chaitanyananda Saraswati