दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए बारापुला फेज-III एलिवेटेड कॉरिडोर और एमबी रोड पर परियोजनाएं मंजूर हुईं. बारापुला फेज-III कॉरिडोर से पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली के एम्स तक सिग्नल-फ्री सड़क मिलेगी. बारापुला परियोजना की कुल लागत 1635.03 करोड़ रुपये है और इसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है.