Swallowing Chewing Gum: च्युइंग गम निगलने पर क्या वाकई आंतें हो जाती हैं ब्लॉक, जानिए ऐसा करने के गंभीर नुकसान

इतना तय है कि च्युइंग गम अगर गलती से निगल ली है तो वो पेट को काफी परेशान कर सकती है. कुछ लोग गलती से च्युइंग गम चबाते चबाते उसे निगल जाते हैं. यहां जानिए इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
च्युइंग गम गलती से निगल ली है तो वो पेट को काफी परेशान कर सकती है.

कई लोगों को च्युइंग गम चबाने की आदत होती है. आपने भी कभी न कभी च्युइंग गम चबाई होगी. जब आप और हम छोटे थे तो च्युइंग गम को निगलने का बड़ा डर रहता था. कई लोग तो कहते थे कि च्युइंग गम को निगलने पर ऑपरेशन करना पड़ता है. हालांकि ये सब डराने के लिए बोला जाता था, लेकिन क्या आपको वाकई पता है कि अगर कोई च्युइंग गम को निगल लेता है तो पेट में क्या हो सकता है? कुछ लोग गलती से चुइंगम चबाते चबाते उसे निगल जाते हैं. इसके शरीर पर क्या परिणाम दिख सकते हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ.

Kriti Kharbanda ने पोल डांस कर दिखाया अपनी फिटनेस का जौहर, जानें क्या हैं Pole Dance करने के फायदे

च्युइंग गम निगलने पर क्या होता है?

आपको बता दें कि च्युइंग गम अघुलनशील तत्व है. यानी अगर यह पेट में गया तो इसे पचाया नहीं जा सकता. ये पेट में ही घूमता रहेगा. अगर ये पेट में ज्यादा देर तक रहेगा तो इसमें मौजूद  फैट, वैक्स, रेजिन, इलास्टोमर जैसे तत्व होते हैं जो पेट को गड़बड़ पैदा कर सकते हैं और सेहत को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं.

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि च्युइंग गम इतनी पतली और लचीली होती है कि पेट में जाकर पच जाएगी लेकिन ये पचने लायक चीज नहीं है. ये लंबे समय तक पेट में ही रही तो आंतों में रुकावट का कारण बन सकती है. हालांकि फलों के बीजों की तरह च्युइंग गम भी अघुलनशील होने के कारण पाचन क्रिया के बाद मल के जरिए बाहर निकल जाती है, लेकिन अगर किसी कारण च्युइंग गम पेट में ही चिपकी रह जाए तो ये पेट में विकार पैदा कर सकती है.

PCOD है तो अपनी लाइफस्टाइल में आज ही करें ये 4 बदलाव, महिलाएं दें ध्यान वर्ना बिगड़ सकती है बात

आंत में ब्लॉकेज हो सकती है:

दूसरे अघुलनशील तीजों की तरह च्युइंग गम भी मल के जरिए बाहर निकल जाती है, लेकिन अगर किसी वजह से ये आंत में चिपक गई तो ये आंत में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है. इसलिए अगर ऐसा होता है तो डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए. चुइंगम अगर काफी देर तक पेट में रहे तो उल्टी, जी मिचलाना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

Advertisement

आमतौर पर बड़ों की बजाय बच्चे ज्यादा च्युइंग गम निगल जाते हैं क्योंकि उनको ज्यादा जानकारी नहीं होती है, इसलिए अगर बच्चे च्युइंग गम खाते हैं तो उनको समझाना चाहिए कि इसे निगलना खतरनाक है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mandhira Kapur On Sunjay Kapur Death: संजय कपूर की मौत पर बहन मंदिरा हुई भावुक | NDTV Exclusive